वृश्चिक राशि से धनु राशि में सूर्य का प्रवेश, इन 5 राशियों के लिए आ सकता है बड़ा संकट!
सूर्यदेव के धनु राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
Dec 8, 2024, 00:45 IST

वृश्चिक राशि से धनु राशि में सूर्य का प्रवेश, इन 5 राशियों के लिए आ सकता है बड़ा संकट!
सूर्य देव एक माह में राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्यदेव 15 दिसंबर को राशि परिवर्तन करने जा रहा है। इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्यदेव के धनु राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से किन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें…
वृषभ राशि
- मिले- जुले फल की प्राप्ति होगी।
- कुछ अधिक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।
- अपने स्वजनों से मनमुटाव हो सकता है।
- मान-सम्मान में भी कमी के आसार हैं।
- वाणी की कठोरता पर नियंत्रण कर परेशानियों से बचा जा सकता है।
- सोच-समझकर व्यापार करने वालें को आर्थिक लाभ होगा।
कर्क राशि
- रहन-सहन कष्टमय रह सकता है।
- परिवारिक कलह भी परेशान कर सकती है।
- बुजुर्गों की सलाह से कोई काम करें को सफलता मिल सकती है।
- धार्मिक कार्यों में मन लगाने या भाग लेने से मानसिक शांति मिलेगी।
कन्या राशि
- सेहत के प्रति सचेत रहना होगा।
- आपको पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।
- कारोबार में आर्थिक हानि मिल सकती है जिससे मानसिक तनाव रहेगा।
- शांति व कार्य की सफलता के लिए मां दुर्गा की पूजा, आराधना करें।
- जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
- धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।
मकर राशि
- मानसिक तनाव और बिजनेस में हानि देखने को मिल सकती है।
- परिवार के किसी भी सदस्य से विवाद से बचें।
- अपने से सीनियर व अनुभवी से सलाह लेकर कार्य शुरू करने पर सफलता मिल सकती है।
- विरोधी सक्रिय रहेंगे जिससे कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
- घरेलू परेशानियों के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि
- एकाग्रता का अभाव रहेगा।
- कपटियों से सावधान रहने की सख्त जरूरत है।
- खून से संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं।
- आपकर कानूनी मुकदमा थोपा जा सकता है।
- अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है।
- कुल मिलाकर काफी संभलकर कार्य करने की जरूरत है।