विष्णु जी की कृपा से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, चातुर्मास में होगी शुभ फलों की वर्षा!

Chaturmas Start to End Date 2024: हिंदू धर्म में चातुर्मास का विशेष महत्व होता है। यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित है।
विष्णु जी की कृपा से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, चातुर्मास में होगी शुभ फलों की वर्षा!

हिंदू पंचांग के अनुसार, चातुर्मास आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी से प्रारंभ होकर कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को समाप्त होता है। मान्यता है कि चातुर्मास में भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते है और फिर देवउठनी एकादशी के दिन श्रीहरि योग जागते हैं। इस साल चातुर्मास 17 जुलाई 2024 से प्रारंभ होगा और 12 नवंबर 2024 को देवउठनी एकादशी पर समाप्त होगा।

मेष राशि : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए चातुर्मास काफी शुभ रहने वाला है। इस राशि के जातकों को आर्थिक उन्नति के साथ करियर में तरक्की के संकेत हैं। जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। इस अवधि में आप धन संचय करने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए यह चार महीने अत्यंत शुभ रहने वाले हैं। चातुर्मास में भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहने वाली है। देवशयनी एकादशी से वृषभ राशि वालों की सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए चातुर्मास का महीना बहुत ही लाभकारी रहेगा। इस महीने भगवान विष्णु की कृपा से आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आय में बढ़ोतरी संभव है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापारियों के लिए भी यह अवधि शुभ रहने वाली है।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए देवशयनी एकादशी से आने वाले चार महीनों का समय यादगार रहने वाला है। चातुर्मास में आपको भगवान विष्णु की कृपा से संकटों से मुक्ति मिलेगी। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। निवेश का अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं। नौकरी-चाकरी की स्थिति बढ़िया रहेगी।

Share this story