बुध देव का चमत्कार! इन राशियों के लिए खुशियों का दौर शुरू, जानिए आपकी राशि है क्या?

बुध 12 अगस्त को सिंह राशि में अस्त हो गए हैं। ज्योतिष में ग्रहों का अस्त होना और उदय होना बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। बुध ग्रह को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है।
बुध देव का चमत्कार! इन राशियों के लिए खुशियों का दौर शुरू, जानिए आपकी राशि है क्या?

ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार भी कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है तो वहीं अशुभ होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

बुध 12 अगस्त को सिंह राशि में अस्त हो गए हैं। ज्योतिष में ग्रहों का अस्त होना और उदय होना बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। बुध ग्रह को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। बुध के अस्त होने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो गया है।

आइए जानते हैं बुध के अस्त होने किन राशि वालों को फायदा होने जा रहा है....

मेष राशि- आपके लिए बुध का अस्त होना शुभ रहेगा। आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है। माननीय लोगों से आपकी भेंट हो सकती है, साथ ही कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिवार के साथ कहीं तीर्थ स्थान पर जाने का अवसर पड़ सकता है। छात्र हैं तो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है। किसी बड़े निवेश से बचें। इस हफ्ते जीवन साथी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे, सेहत भी अच्छी रहेगी।

सिंह राशि- आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है, साथ ही पिछले कुछ कार्य भी बनेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए बाहर जा सकते हैं। आफिस में मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सावधान रहने की सख्त जरूरत है, धैर्य से अच्छे समय की प्रतीक्षा करें। खून से संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि- बुध का सिंह राशि में अस्त होना आपके लिए अच्छा रहेगा, आप किसी शुभ कार्य पर पैसा खर्च कर सकते हैं। आपको पारिवारिक खुशी मिल सकती है, यदि विद्यार्थी हैं तो कोई प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, आप भू-संपत्ति का सौदा कर सकते हैं, खरीद-बिक्री में आपको लाभ हो सकता है। आधी-अधूरी जानकारी को अपडेट कर लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, व्यापार में नई दिशा में ध्यान केंद्रित करें।

Share this story