9 महीने बाद शुक्र-केतु का मिलन, इन 3 राशियों का बदल जाएगा भाग्य

प्रेम, धन और सौन्दर्य के कारक शुक्र जल्द ही राशि परिवर्तन करने वाले हैं। अगस्त के आखिर में शुक्र अपनी राशि बदलेंगे। 25 अगस्त के दिन सिंह राशि से कन्या राशि में शुक्र गोचर करेंगे। 
9 महीने बाद शुक्र-केतु का मिलन, इन 3 राशियों का बदल जाएगा भाग्य

वहीं, मायावी ग्रह केतु पिछले साल से इस राशि में बैठ हुआ है, जिसके स्वामी ग्रह बुध हैं। शुक्र के बुध की राशि में एंटर करते ही केतु के साथ युति बनेगी। शुक्र और केतु की ये जोड़ी 17 सितंबर तक रहेगी। कन्या राशि में केतु -शुक्र की युति लगभग 9 महीने के बाद बन रही है। आइए जानते हैं केतु और शुक्र की युति से किन राशियों की किस्मत सोने की तरह चमकने वाली है-

कन्या राशि

शुक्र और केतु का कन्या गोचर इस राशि के कुछ लोगों को धनवान बना सकता है। उद्योगपतियों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। धन का आगमन होगा और कर्ज से मुक्ति पा सकेंगे। फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह समय निवेश के तौर पर भी शुभ माना जा रहा है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए शुक्र-केतु का गोचर लाभदायक माना जा रहा है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना है। जीवन में आ रही तकलीफें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। खुद को तनाव मुक्त और खुश रखने के लिए प्रकृति में समय बिताएं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मकर राशि

केतु-शुक्र की चाल मकर राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहने वाली है। सरकारी नौकरी करने वालों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार की स्थितियां दुरुस्त रहने वाली हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार नजर आ सकता है। पूजा-पाठ में मन लगाए रखना बेहतर रहेगा।

Share this story