शुक्र उदय का इन राशियों पर होगा भयानक असर, धन हानि और मुसीबतों से होगा सामना!

Shukra Uday June 2024: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार,धन,सुख-संपत्ति के दाता शुक्र जल्द ही मिथुन राशि में उदित होंगे। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी होगा। 
शुक्र उदय का इन राशियों पर होगा भयानक असर, धन हानि और मुसीबतों से होगा सामना!
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

दृक पंचांग के अनुसार, करीब 66 दिन बाद 29 जून 2024 दिन शनिवार को रात 07 बजकर 52 मिनट पर धन के दाता शुक्र उदित होने जा रहे हैं। 25 अप्रैल को शुक्रदेव वृषभ राशि में अस्त हुए थे। शुक्र के उदय होने से मांगलिक कार्यों का आयोजन फिर से शुरू होगा। शुक्र ग्रह उदित होकर कुछ राशियों को बेहद शुभ परिणाम देंगे, लेकिन कुछ राशियों की मुश्किलें भी बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं शुक्रोदय के बाद किन राशियों को रहना होगा सतर्क-

मिथुन राशि : 29 जून को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में उदित अवस्था में हो जाएंगे। जिससे मिथुन राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में बाधाएं आएंगी। विवाह में देरी हो सकती है। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। धन अर्जित करने के मार्ग पर अवरोध उत्पन्न होंगे। घर में अशांति रहेगी। इमोशनली डिस्टर्ब रहेंगे। मन परेशान रह सकता है।

कर्क राशि : शुक्र उदय के बाद कर्क राशि वालों को भी काफी सतर्क रहना होगा। इस दौरान वैवाहिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध से बचें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। साथी से व्यर्थ के वाद-विवाद न करें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, वरना धन हानि हो सकता है। लव, करियर या धन से जुड़े मामला हो। कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें।

कन्या राशि : उदित शुक्र कन्या राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। किसी भी कार्य में मन लगेगा। भावुक नजर आएंगे। मैरिड लाइफ में प्रॉब्लम आएगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। रिश्तों में मनमुटाव बढ़ेगा। क्रोध पर काबू रखें। वाणी पर संयम रखें। बिना सोचे-समझे कोई फैसला न लें।

Share this story