7th Pay Commission: कर्मचारियों के वेतन में होगी भारी बढ़ोतरी, जानिए कितना मिलेगा फायदा

7th Pay Commission: केंद्र की मोदी सरकार की ओर से हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया गया था। इस कड़ी में अब राज्य सरकारों ने भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करना शुरू कर दिया है, जिससे हर किसी के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिल रही है।
7th Pay Commission: कर्मचारियों के वेतन में होगी भारी बढ़ोतरी, जानिए कितना मिलेगा फायदा
न्यूज डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

अब अरुणाचल प्रदेश की सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा करने की घोषणा कर दी है, जिसके बाद सैलरी में ठीक ठाक इजाफा देखने को मिलेगा। इसका फायदा बड़ी संख्या में कर्मचारियों को होगा।

इस साल में यह पहला मौका है, जब अरुणाचल सरकार ने कर्मचारियों के डीए में बंपर इजाफा किया है, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। कर्मचारियों का डीए बढ़कर कितना हो जाएगा, यह सब जानने के लिए आपको हमारा आर्टिकल ध्यान से पढ़ना होगा।

कर्मचारियों को अब मिलेगा इतने डीए का फायदा

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिसके बाद यह 50 फीसदी हो गया है। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में ठीक ठाक इजाफा दर्ज किया जाएगा। वैसे भी कर्मचारियों को वर्तमान में 46 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है।

इसका लाभ बड़ी संख्या में कर्मचारियों को होने जा रहा है, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। यह बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी से लागू मानी जाएंगी। राज्य सरकार के 68818 कर्मचारियों और 33,200 पेंशनभोगियों को लाभ देखने के लिए मिलेगा। राज्य को इसके लिए प्रति वर्ष 124.20 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने की जरूरत होगी।

जानिए क्या कहा सीएम ने

डीए बढ़ोतरी की जानकारी साझा करते राज्य के सीएम पेमा खांडू ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एख पोस्ट में बड़ी बात लिखा। उन्होंने लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी डबल इंजन सरकार सभी नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

इसमें सरकार सेवाएं देने के लिए समर्पित लोग भी शामिल हैं। आगे कहा कि आइए हम राज्य के सर्वागीण, समावेशी विकास के लिए लगन से काम करना जारी रखें। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया था।

Share this story