टाटा की बादशाहत को चुनौती देने वाली 5 सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, जानिए इनकी खासियत!

हुंडई इंडिया (Hyundai India) ने घोषणा की है कि उसके पास 2030 तक भारतीय बाजार के लिए 5 स्थानीय रूप से उत्पादित ईवी मॉडल होंगे। 
टाटा की बादशाहत को चुनौती देने वाली 5 सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, जानिए इनकी खासियत!
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली 

इनमें से पहली हुंडई क्रेटा ईवी होगी, जिसे टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। अब इस साल के अंत में उत्पादन के लिए इसकी पुष्टि की गई है। 2025 की शुरुआत में इसे लॉन्च किया जाएगा। इसकी रेंज लगभग 500 किमी. होने की उम्मीद है। यह हाल ही में अपडेट किए गए ICE क्रेटा से अपनी अधिकांश डिजाइन और फीचर शेयर करेगी। इसकी कीमत 22 लाख रुपये से 26 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है।

उम्मीद है कि हुंडई क्रेटा ईवी के बाद वेन्यू ईवी लाएगी। यह वर्तमान में सबसे हॉट ईवी सेगमेंट है, जिस पर अभी महिंद्रा और टाटा जैसे प्लेयर्स का दबदबा है। इसकी डिजाइन और फीचर लिस्ट में बदलाव देखने को मिलेगा। ये कार 2025 में किसी भी समय आ सकती है। वर्तमान वेन्यू को 2019 में लॉन्च किया गया था और 2022 में इसे नया रूप दिया गया।

कार नंबर-3 अल्काजार ईवी

क्रेटा ईवी और वेन्यू ईवी के बाद हुंडई अल्काजार ईवी को लॉन्च किया जाएगा। यह अनिवार्य रूप से क्रेटा ईवी का 3-लाइन वैरिएंट है। हम इस साल के अंत में ICE अल्काजार के लिए एक बड़े अपडेट की उम्मीद की जा रही है।

एक्सटर ईवी को मिलेगा नया रूप

अंतिम बजट मॉडल एक्सटर ईवी होने की उम्मीद है, जो टियागो ईवी, पंच ईवी, एमजी कॉमेट, टाटा टिगोर ईवी के साथ-साथ मारुति और टोयोटा के फ्यूचर ईवी मॉडलों को टक्कर देगी। इसकी कीमत लगभग 10-12 लाख (एक्स-शोरूम) है।

आयनिक 5 का अपडेटेड वैरिएंट

आयनिक 5 (Ioniq 5) के अपडेट वैरिएंट को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कार 2023 की शुरुआत से भारत में बिक्री पर है। हमें उम्मीद है कि 2030 तक एक नई जेनरेशन होगी। इसे दुनिया भर में पेश किया जाए।

Share this story