भोपाल के व्यक्ति ने बनाया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 5 रुपए से भी कम में चलेगी 120 Km

Electric Scooter: आज के समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही है। लोगों को उनकी कीमतों से सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। 
भोपाल के व्यक्ति ने बनाया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 5 रुपए से भी कम में चलेगी 120 Km

Electric Scooter: आज के समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही है। लोगों को उनकी कीमतों से सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कई लोग जो रोज एक शहर से दूसरे शहर नौकरी के लिए जाते थे।

उनके आने जाने का खर्चा काफी बढ़ गया है। आज के समय में भी कई ऐसे लोग हैं जो नोएडा से गुरुग्राम तक का सफर रोज करते हैं और इन लोगों को पेट्रोल और डीजल पर काफी खर्चा करना पड़ता है। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन आपके खर्च को काफी हद तक कम कर सकता है।

इन दिनों कई नए स्टार्टअप ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। यह काफी किफायती होते हैं और बहुत कम पैसे में ज्यादा किलोमीटर तक का सफर तय करते हैं। इसी क्रम में भोपाल की i Scooty कंपनी ने 2022 में अपनी एक नई स्कूटी को पेश किया है।

ग्रेटर नोएडा में हुए EV Expo में कई नए स्कूटर और इलेक्ट्रिक देखने को मिले थे। स्कूटर की खासियत यह है कि यह सिर्फ ₹5 में 120 किलोमीटर तक का सफर कर लेती है।

वह मध्यम वर्गीय परिवार जो पेट्रोल और डीजल की कीमतों से परेशान है, वह इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद अपने खर्च को बचा सकते हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ओला, ओकीनावा, हीरो जैसी इलेक्ट्रिक स्कूटर इस सेगमेंट पर राज कर रही है। वही दिनों दिन कई नहीं स्टार्टअप को लॉन्च किया जा रहा है।

स्टार्टअप में से एक भोपाल की आई स्कूटी भी है। इसके निदेशक आयुष अग्रवाल ने अपना यह स्टार्टअप रियल एस्टेट सेक्टर से स्विच कर शुरू किया है। कंपनी स्कूटर के डिजाइन और टेक्निकल फीचर्स पर काम कर रही है और वह इस के बलबूते पर कई बड़ी कंपनियों को सीधा टक्कर देने का योजना बना रही है। यह एक बजट स्कूटर होने वाली है इसीलिए इसे देश के आम परिवार बड़े ही आसानी से खरीद सकते हैं।

इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स

इस बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें आपको इस कीमत पर स्मार्ट थेफ्ट अलार्म भी दिया जाता है। अगर कोई इसे चोरी करने का प्रयास करता है तो यह आपको ही लौट कर देगा। यह लैक्ट्रिक्स स्कूटर 65 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से दौड़ सकता है।

इसमें लिथियम आयन बैट्री का इस्तेमाल किया गया है, जिसे एक बार फुल चार्ज करने पर 120 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसके बैटरी की क्षमता 30Ah की है।

Share this story

Around The Web