इस लड़के ने घर पर ही बना डाला एक पहिये पर चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए इसके बारे में सबकुछ

हमारे ऑटो बाजार में आए दिन नए वाहन आते रहते हैं।  इसमें नए स्टार्टअप्स और कंपनियां बड़ा योगदान दे रहे हैं।
इस लड़के ने घर पर ही बना डाला एक पहिये पर चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए इसके बारे में सबकुछ

हमारे ऑटो बाजार में आए दिन नए वाहन आते रहते हैं।  इसमें नए स्टार्टअप्स और कंपनियां बड़ा योगदान दे रहे हैं। नए स्टार्टअप्स और कंपनियों के द्वारा अपडेटेड वाहन लाए जा रहे हैं, जिनमें चारपहिया और दोपहिया दोनों शामिल हैं।

वैसे देखा जाए तो कंपनियां अलग टेक्नोलॉजी और फीचर्स के वाहन लाने की बात करती हैं। जिसमें आपको एक से बढ़कर एक चारपहिया और दोपहिया वाहन मिल जाएंगे। वहीं अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी धड़ाधड़ लॉन्च हो रही हैं। सभी कंपनियां अपने अलग-अलग फीचर्स और पॉवर के इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर रही हैं।

वैसे अभी तक आपने सिर्फ दोपहिया और चारपहिया इलेक्ट्रिक वाहन देखे होंगे, लेकिन एक पहिया का इलेक्ट्रिक वाहन नहीं देखा होगा। आपको बता दें कि भारत के एक व्यक्ति ने एक पहिए का इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाया है।

हम आपको यहां इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।इस इलेक्ट्रिक स्कूटर देखकर आप जरूर एक बार सोच में पड़ जाएंगे। उस व्यक्ति इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर डाला, जिसे अबतक करोड़ों लोग देख चुके हैं।  इस इलेक्ट्रिकल स्कूटर को स्केच के जरिए बनाया गया है।

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को देखकर पता चलता है कि इसमें मोटे तथा चौड़े पहिये लगाए गए हैं। इस स्कूटर को कार्डबोर्ड से डिजाइन किया गया है। स्कूटर के नीचे की तरफ बैटरी पैक को लगाया है। आप यूट्यूब चैनल पर डाले गए वीडियो में इसको बनते हुए देख सकते हैं।

Share this story