सुरक्षा में बेस्ट! 5-स्टार रेटिंग वाली ये 4 कारें भारत में है जिनका दबदबा

अगर आप निकट भविष्य में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है।
सुरक्षा में बेस्ट! 5-स्टार रेटिंग वाली ये 4 कारें भारत में है जिनका दबदबा 
ऑटो डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

बीते कुछ सालों से भारतीय ग्राहकों के बीच फैमिली सेफ्टी के लिहाज से बेहतर कारों की डिमांड बढ़ गई है। इन कारों की सेफ्टी टेस्टिंग के लिए ग्लोबल NCAP दुनिया भर में एक बड़ा ऑर्गेनाइजेशन माना जाता है। ग्लोबल NCAP से जिन कारों को क्रैश टेस्ट में 5–स्टार रेटिंग मिलती है उन्हें सबसे सेफेस्ट कार का दर्जा मिलता है। आइए जानते हैं भारतीय सड़कों पर दौड़ने वाली ऐसी ही 5 सेफेस्ट कारों के बारे में जो बिक्री में भी अव्वल रहती हैं।

Tata Safari

भारतीय ग्राहकों के बीच जबरदस्त डिमांड में रहने वाली टाटा सफारी को ग्लोबल NCAP के साथ भारत NCAP ने भी फैमिली सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग दी है। बता दें कि पिछले महीने यानी फरवरी, 2024 में टाटा सफारी की कुल 2,648 यूनिट बिक्री हुई थी।

Tata Harrier

टाटा सफारी की तरह ही टाटा हैरियर को भी ग्लोबल NCAP और भारत NCAP से फैमिली सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। बिक्री की बात करें तो बीते महीने यानी फरवरी, 2024 में टाटा हैरियर की कुल 2,562 यूनिट बिक्री हुई है।

Tata Nexon

टाटा नेक्सन भारत की सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी में से एक है। टाटा नेक्सन को ग्लोबल NCAP ने फैमिली सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग दी है। बता दें कि टाटा नेक्सन ने पिछले महीने यानी फरवरी, 2024 के दौरान कुल 143,95 यूनिट एसयूवी की बिक्री की थी।

Volkswagen Virtus

फॉक्सवैगन वर्टस भारतीय ग्राहकों के बीच बहुत ही पॉपुलर एसयूवी मानी जाती है। फॉक्सवैगन वर्टस को ग्लोबल NCAP ने फैमिली सेफ्टी में क्रैश टेस्ट के लिए 5-स्टार रेटिंग दी है। बता दें कि फॉक्सवैगन वर्टस ने बीते महीने यानी फरवरी, 2024 में कुल 1,631 यूनिट एसयूवी की बिक्री की है।

Skoda Slavia

स्कोडा स्लाविया कंपनी की दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली कार है। स्कोडा स्लाविया को ग्लोबल NCAP ने फैमिली सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग दी है। बीते महीने यानी फरवरी, 2024 में स्कोडा स्लाविया को कुल 1,028 ग्राहक मिले।

Share this story

Icon News Hub