बड़ी खबर: भारत लौट रही है फोर्ड, चेन्नई प्लांट में होगी मैन्युफैक्चरिंग शुरू

बता दें कि फोर्ड ने सितंबर, 2021 में भारत में अपने कारोबार को बंद कर दिया था। भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार मार्केट है। 
बड़ी खबर: भारत लौट रही है फोर्ड, चेन्नई प्लांट में होगी मैन्युफैक्चरिंग शुरू
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

दिग्गज अमेरिकी कार निर्माता कंपनी फोर्ड (Ford) एक बार फिर से भारत में वापसी कर सकती है। इंडिया टुडे में छपी एक खबर के अनुसार, फोर्ड ने आज ऐलान किया कि वह तमिलनाडु के अपने चेन्नई प्लांट में विनिर्माण कार्यों को फिर से शुरू करने की योजना बना रही है।

बता दें कि फोर्ड ने सितंबर, 2021 में भारत में अपने कारोबार को बंद कर दिया था। भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कर मार्केट है। हालांकि, इस बार फोर्ड सिर्फ ग्लोबल मार्केट के लिए मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने भारत में अपने प्रोडक्शन को शुरू करेगी। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।

क्या कहती है कंपनी

बता दें कि यह घोषणा फोर्ड और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा के दौरान हुई बैठक के बाद की गई है। फोर्ड इंटरनेशनल मार्केट्स ग्रुप के अध्यक्ष के हार्ट ने कहा, "हम तमिलनाडु सरकार से मिल रहे समर्थन के लिए आभारी हैं क्योंकि हमने चेन्नई संयंत्र के लिए विभिन्न विकल्पों की खोज की है।"

उन्होंने कहा, "इस कदम का उद्देश्य भारत के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करना है क्योंकि हम नए वैश्विक बाजारों की सेवा के लिए तमिलनाडु में उपलब्ध विनिर्माण विशेषज्ञता का लाभ उठाने का इरादा रखते हैं।"

Share this story