बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने खरीदी 6 करोड़ की नई SUV, जानिए क्या है खास?

बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुके एक्टर कार्तिक आर्यन ने एक नई लग्जरी कार खरीदी है।
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने खरीदी 6 करोड़ की नई SUV, जानिए क्या है खास?
ऑटो डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

उनकी इस नई कार के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनकी ये कार रेंज रोवर SV (Range Rover SV) है। खबरों के मुताबिक इसकी कीमत 6 करोड़ रुपए है। कार्तिक को फोटोज में इस कार की पूजा करते देखा जा रहा है।

इस मौके पर उनके पास परिवार के दूसरे मेंबर्स भी खड़े हैं। कार्तिक के पास पहले से कई लग्जरी कारें हैं। इसमें BMW 5 सीरीज 520d, मैकलेरन GT, मिनी कूपर S, लैम्बोर्गिनी उरस कैप्सूल और पोर्शे 718 बॉक्सटर शमिल हैं।

रेंज रोवर SV की खास बातें

कार्तिक आर्यन की लग्जरी रेंज रोवर SV की बात करें तो इसमें 2996 cc, 6 सिलेंडर इनलाइन, DOHC इंजन दिया है। ये प्लग-इन-हाइब्रिड इंजन है। ये 503 bhp पर 5500 rpm का मैक्सिमम पावर और 700 Nm पर 1500 rpm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है।

ये फोर व्हील ड्राइव के साथ आती है। इंजन को 8 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। इस कार की टॉप स्पीड 242 Kmph है। वहीं, 0 से 100 kmph की स्पीड सिर्फ 5.5 सेकेंड में पकड़ लेती है।

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें ओवरस्पीड वार्निंग मिलती है। जैसे ही गाड़ी की स्पीड 80kmph होती है ये सिंगल बीप देती है। वहीं, 120kmph की स्पीड पर ये लगातार बीप देती है। इसमें लेन डिपार्टचर वार्निंग, इमरजेंसी ब्रेक लाइट फ्लैशिंग, पंचर रिपेयर किट, फॉर्वर्ड कोलिसन वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंस ब्रेकिंग, हाई बीम असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटक्शन, लेन डिपार्टचर प्रेवेंशन, रियर क्रॉस ट्रैफिक असिस्ट, 6 एयरबैग्स जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

इसमें 13.1-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है। ये जेस्टर कंट्रोल के साथ आता है। ये एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। रियर पैसेंजर्स के लिए भी डिस्प्ले स्क्रीन दी हैं। कार में म्यूजिक का मजा लेन के लिए 6 से ज्यादा स्पीकर्स दिए हैं।

इसके डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 5052 mm, चौड़ाई 2209 mm, ऊंचाई 1870 mm और व्हीलबेस 2997 mm है। इस SUV का ग्राउंड क्लियरेंस 219 mm है। इसका कर्व वेट 2454 kg है।

Share this story