बढ़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतें! जानिये बजाज, TVS, Ola, Ather की नई प्राइस लिस्ट

कंपनियों ने अलग-अलग मॉडल के हिसाब से इनकी कीमतों में बदलाव किया है। 
बढ़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतें! जानिये बजाज, TVS, Ola, Ather की नई प्राइस लिस्ट
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली 

1 अप्रैल, 2024 से देश के अंदर नई EMPS (इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम) लागू हो चुकी है। जिसके बाद लगभग सभी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनियों ने अपनी प्रोडक्ट की कीमतों में चेंजेस किए हैं। अब ग्राहकों पो पहली की तरह सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।

यही वजह है कि अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को खरीदना महंगा हो गया है। कंपनियों ने अलग-अलग मॉडल के हिसाब से इनकी कीमतों में बदलाव किया है। हम यहां देश की टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियां एथर, बजाज, टीवीएस और विडा की कीमतों के बारे में बता रहे हैं। इन टू-व्हीलर्स को खरीदना अब 16,000 रुपए तक खरीदना महंगा हो गया है।

एथर ई-स्कूटर की नई कीमतें

सबसे पहले बात करें एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मॉडल की तो एथर 450S की पुरानी कीमत 1.10 लाख रुपए थी। अब इसकी नई कीमत 1.26 लाख रुपए हो गई है। यानी इसे खरीदना 16,000 रुपए तक महंगा हो गया है। एथर 450X 2.9kWh की पुरानी कीमत 1.38 लाख रुपए थी।

अब इसकी नई कीमत 1.41लाख रुपए हो गई है। यानी इसे खरीदना 3,000 रुपए तक महंगा हो गया है। एथर 450X 3.7kWh की पुरानी कीमत 1.45 लाख रुपए थी। अब इसकी नई कीमत 1.55 लाख रुपए हो गई है। यानी इसे खरीदना 10,000 रुपए तक महंगा हो गया है।

बजाज ई-स्कूटर की नई कीमतें

बजाज चेतक अर्बन की पुरानी कीमत 1.15 लाख रुपए थी। अब इसकी नई कीमत 1.23 लाख रुपए हो गई है। यानी इसे खरीदना 8,000 रुपए तक महंगा हो गया है। बजाज चेतक प्रीमियम की पुरानी कीमत 1.35 लाख रुपए थी। अब इसकी नई कीमत 1.47 लाख रुपए हो गई है। यानी इसे खरीदना 12,000 रुपए तक महंगा हो गया है।

टीवीएस ई-स्कूटर की नई कीमतें

टीवीएस आईक्यूब की पुरानी कीमत 1.34 लाख रुपए थी। अब इसकी नई कीमत 1.37 लाख रुपए हो गई है। यानी इसे खरीदना 3,000 रुपए तक महंगा हो गया है। टीवीएस आईक्यूब S की पुरानी कीमत 1.40 लाख रुपए थी। अब इसकी नई कीमत 1.46 लाख रुपए हो गई है। यानी इसे खरीदना 6,000 रुपए तक महंगा हो गया है।

विडा ई-स्कूटर की नई कीमतें

विडा V1 प्लस की पुरानी कीमत 1.15 लाख रुपए थी। अब इसकी नई कीमत 1.20 लाख रुपए हो गई है। यानी इसे खरीदना 5,000 रुपए तक महंगा हो गया है। विडा V1 प्रो की पुरानी कीमत 1.46 लाख रुपए थी। अब इसकी नई कीमत 1.50 लाख रुपए हो गई है। यानी इसे खरीदना 4,000 रुपए तक महंगा हो गया है।

ओला ने नहीं बढ़ाईं कीमतें

खास बात ये है कि ओला ने फिलहाल अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। कंपनी ने सभी स्कूटर की मौजूदा कीमतों को 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि ओला अपने S1 लाइन-अप की कीमतों में चेंज्स करेगी। कंपनी कितनी बढ़ोतरी करेगी इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Share this story