सिर्फ़ 50 भाग्यशाली लोगों के लिए! इस अनोखी बाइक की कीमत और खूबियां जानकर रह जाएंगे दंग

डुकाटी (Ducati) ने ग्लोबल मार्केट में स्क्रैम्बलर आइकन के एक नए खास वैरिएंट को अनवील किया है। 
सिर्फ़ 50 भाग्यशाली लोगों के लिए! इस अनोखी बाइक की कीमत और खूबियां जानकर रह जाएंगे दंग
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

यह मूलतः इटालियन डिजाइन हाउस वान ऑर्टन द्वारा डिजाइन किया गया एक किट है। डुकाटी स्क्रैम्बलर आइकन वैन ऑर्टन की केवल 50 यूनिट ही बनाएगी। नई लिमिटेड एडिशन मोटरसाइकिल में केवल कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं और कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं हुआ है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ब्रांड इसे ‘कवर किट’ कॉल करना पसंद करता है। इसे अधिकृत डुकाटी डीलरशिप के माध्यम से ऑर्डर किया जा सकता है। इसे एक सपोर्टिव बॉक्स में और सर्टिफिकेशन के साथ वितरित किया जाएगा। कवर किट की कीमत 690 यूरो है, जो लगभग 65,000 रुपये के बराबर है।

इसके अलावा वैन ऑर्टन ने कपड़ों का कैप्सूल कलेक्शन भी पेश किया है, जो समर डिजाइन के साथ आता है। कपड़ों के कलेक्शन में स्ट्रीटवियर से इंस्पायर डिजाइन होगी। यह पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी उपलब्ध होगी।

803cc का इंजन पावरट्रेन

जैसा कि ऊपर बताया गया है, स्क्रैम्बलर आइकन वैन ऑर्टन में कोई मैकेनिकल परिवर्तन नहीं हैं। यह 803cc, L-ट्विन इंजन के साथ आती है। यह 8,250rpm पर 73bhp की अधिकतम पावर और 7,000rpm पर 65.2nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। ऑन ड्यूटी गियरबॉक्स 6-स्पीड यूनिट है। मोटरसाइकिल राइड-बाय-वायर, ट्रैक्शन कंट्रोल, दो राइडिंग मोड और कॉर्नरिंग ABS के साथ आती है।

डुकाटी स्क्रैम्बलर के वैरिएंट और कीमत

भारतीय बाजार में डुकाटी स्क्रैम्बलर को तीन वैरिएंट आइकन, फुल थ्रॉटल और नाइटशिफ्ट में बेचती है। आइकॉन की कीमत 10.39 लाख रुपये एक्स-शोरूम है, जबकि थ्रॉटल और नाइटशिफ्ट की कीमत 12 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।

Share this story