Mahindra की नई SUV ने मार्केट में मचाया तहलका, Scorpio को छोड़ा पीछे

इस एसयूवी के इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई सारे बदलाव किए जाएंगे। इसके अलावा इसमें कई नए फीचर्स भी दिए जाएंगे।
Mahindra की नई SUV ने मार्केट में मचाया तहलका, Scorpio को छोड़ा पीछे
ऑटो डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

New Mahindra XUV 300 : एसयूवी के लिए जाने जाने वाली कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने हाल ही में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने का प्लान किया है। कंपनी जल्दी नई XUV 300 को लॉन्च करने वाली है। इसके फेसलिफ्ट मॉडल को कई बार सड़क पर देखा जा चुका है।

टेस्टिंग के दौरान देखा गया इसका लुक पहले के मुकाबले अलग-लग रहा है। लोगों को उम्मीद है कि यह ज्यादा अच्छे लुक और फीचर्स के साथ आने वाली है।

होंगी कई नए बदलाव

इस एसयूवी के इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई सारे बदलाव किए जाएंगे। इसके अलावा इसमें कई नए फीचर्स भी दिए जाएंगे। लोगों को उम्मीद है कि सेफ्टी के लिए महिंद्रा इसमें ADAS देगी जो फिलहाल महिंद्र स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio N) और XUV 700 में मिलता है।

नई Mahindra XUV 300 में मिलेंगे नए फीचर्स

यह बात तो जग जाहिर है कि आने वाली नई XUV 300 पुरानी वाली से ज्यादा महंगी होगी और इसके कई कारण भी है। इसमें आपको फुल एलइडी हेडलाइट और टेल लैंप दिए जाएंगे।

इसके अलावा इसके फीचर्स को भी अपग्रेड किया गया है। इसमें बड़ा टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्राइवर डिस्प्ले, वॉइस रिकग्निशन फीचर्स और कई चीजें मिलने वाली है।

Mahindra हमेशा करती है सरप्राइज़

महिंद्रा हमेशा अपने एसयूवी पर काफी ज्यादा काम करती है। चाहे वह XUV 700 हो या फिर स्कॉर्पियो एन इन दोनों में काफी यूनीक फीचर्स और लुक ऑफर किया गया है था और अब XUV 300 के साथ भी ऐसा ही कुछ होने वाला है।

जब से इसका लुक इंटरनेट पर वायरल हुआ है। लोगों को बीच इसकी जिज्ञासा बढ़ गई है। सभी से काफी पसंद कर रहे हैं। अगर यह लॉन्च होती है तो उसकी बिक्री काफी ज्यादा हो सकती है।

फिलहाल महिंद्रा ने इसके लॉन्चिंग पर कुछ खास जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसे अगस्त से पहले लाया जाएगा।

Share this story