अब नए फ्यूल से चलेगी Pulsar NS400Z, पेट्रोल का झंझट होगा खत्म

बजाज की सबसे पावरफुल पल्सर NS400Z भारतीय बाजार में एंट्री कर चुकी है। ये अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल भी है। 
अब नए फ्यूल से चलेगी Pulsar NS400Z, पेट्रोल का झंझट होगा खत्म
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

373cc के दमदार इंजन से लैस होने के बाद भी इसकी एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 1.85 लाख रुपए है। कंपनी ने इस नई पल्सर के इंजन में भी चेंजेस किए हैं। ये इंजन E20 फ्यूल का भी सपोर्ट करता है। इस वजह से इसका माइलेज भी बेहतर होगा। साथ ही, पेट्रोल की तुलना में E20 की कीमत भी कम होती है। बता दें कि E20 में पेट्रोल के साथ इथेनॉल का इस्तेमाल किया जाता है।

E20, पेट्रोल का ही एक फॉर्मेट है। जो पेट्रोल की तुलना में सस्ता होता है। E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिक्स किया जाता है। 2025 तक इस मात्रा को दोगुना करने का प्लान चल रहा है। यानी E20 को E50 में बदला जाएगा। इथेनॉल मिक्स पेट्रोल बाजार में लाने वाली जियो-बीपी देश की पहली कंपनी है। E20 पेट्रोल जियो-बीपी के चुनिंदा पेट्रोल पंप पर मिलना शुरू भी हो गया है।

पल्सर NS400Z का इंजन

पल्सर NS400Z में 373cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 8800rpm पर 40PS की पावर और 6500rpm पर 35NM का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। इसे स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है। कंपनी का दावा है कि बाइक 154kmph की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। इसमें 12-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसके माइलेज की 27Km/l के करीब हो सकती है।

क्या होता है E20 फ्यूल?

एथिल अल्कोहल या इथेनॉल (C2H5OH) एक जैव ईंधन है जो स्वाभाविक रूप से शुगर को फर्मेंटिंग करके बनाया जाता है। भारत ने जीवाश्म ईंधन की खपत को कम करने के लिए इस बायो फ्यूल को पेट्रोल के साथ मिलाने के लिए इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम शुरू किया है।

E20 में 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल मिश्रण को इंगित करता है। E20 में संख्या 20 पेट्रोल मिश्रण में इथेनॉल के अनुपात को दर्शाती है। यानी संख्या जितनी अधिक होगी पेट्रोल में इथेनॉल का अनुपात उतना ही अधिक होगा।

1 लीटर E20 पेट्रोल की कीमत का गणित

जियो-बीपी ने जो E20 पेट्रोल तैयार किया है उसमें 80% पेट्रोल और 20% इथेनॉल है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत करीब 96 रुपए प्रति लीटर है। यानी 96 रुपए के हिसाब से 80% पेट्रोल की कीमत 76.80 रुपए हो जाती है। इसी तरह, इथेनॉल की कीमत 55 रुपए प्रति लीटर तक है।

यानी 55 रुपए के हिसाब से 20% इथेनॉल की कीमत 11 रुपए हो जाती है। यानी एक लीटर E20 पेट्रोल में 76.80 रुपए का नॉर्मल पेट्रोल और 11 रुपए का इथेनॉल शामिल है। इस तरह एक लीटर E20 पेट्रोल की कीमत 87.80 रुपए हो जाती है। यानी ये नॉर्मल पेट्रोल की तुलना में 8.20 रुपए सस्ता है।

Share this story