अब भारत में नजर नहीं आएगी इस कंपनी की कार, हमेशा के लिए हुई बंद

वोल्वो (Volvo) ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दिया है। वोल्वो कार्स इंडिया (Volvo Cars India) ने अक्टूबर 2022 में भारत में XC40 फेसलिफ्ट लॉन्च की थी। एक साल बाद कार निर्माता ने XC40 के पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड को बंद कर दिया है। वोल्वो XC40 अब केवल XC40 रिचार्ज के रूप में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
वोल्वो XC40 पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड बंद
वोल्वो XC40 फेसलिफ्ट (Volvo XC40 facelift) को भारत में अक्टूबर 2022 में 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम से लैस 2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया गया था। XC40 फेसलिफ्ट को भारत में डीजल इंजन के साथ पेश नहीं किया गया था।
इसे पिछले साल के त्योहारी सीज़न के लिए 43.20 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। वोल्वो XC40 की आखिरी रिकॉर्ड कीमत 46.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो एक ही वैरिएंट में बेची गई थी।
इंजन पावरट्रेन
वोल्वो XC40 फेसलिफ्ट को 2.0-लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया था, जो 200PS की मैक्सिमम पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसे सिंगल ट्रांसमिशन ऑप्शन 8-स्पीड टॉर्क कनवर्टर के साथ पेश किया गया था। XC40 पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड के लिए दावा किया गया माइलेज 14.49kmpl है।
ऑप्शन में वोल्वो XC40 और C40
वोल्वो XC40 में रुचि रखने वाले खरीदार अब केवल XC40 रिचार्ज के रूप में एक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी कीमत 56.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। जो लोग मानक एसयूवी की तुलना में थोड़े ज्यादा फीचर्स वाली ईवी की तलाश में हैं, वे C40 रिचार्ज का ऑप्शन चुन सकते हैं, जिसकी कीमत 62.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
418 किमी. की अनुमानित रेंज
XC40 रिचार्ज और C40 रिचार्ज 78kWh बैटरी पैक के साथ डुअल इलेक्ट्रिक मोटर की पेशकश करते हैं। दोनों एसयूवी 414PS की पावर और 660Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। XC40 Rechagre एक बार चार्ज करने पर 418 किमी. की अनुमानित रेंज प्रदान करती है।
वहीं, C40 रिचार्ज एक बार चार्ज करने पर 530 किमी. की रेंज प्रदान करती है। वोल्वो का दावा है कि दोनों एसयूवी को 200kW डीसी फास्ट चार्जर का यूज करके लगभग 28 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी कीमत के मामले में किआ EV6 जैसी कारों को टक्कर देती हैं।