Tata Punch बनी नंबर-1, अपनी ही कंपनी की नंबर-1 कार Nexson का किया बेडा गर्क

पिछले महीने टाटा पंच की 14,523 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 12,006 यूनिट का था। यानी इसे YoY बेसिस पर 21% की ग्रोथ मिली। दूसरी तरफ नंबर-2 पर रहने वाली टियागो की 9463 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 7209 यूनिट का था।
Tata Punch बनी नंबर-1, अपनी ही कंपनी की नंबर-1 कार Nexson का किया बेडा गर्क  

नई दिल्ली, 09 सितम्बर , 2023 : टाटा मोटर्स ने अगस्त में 45,515 कार बेचीं। टाटा के लिए पिछले महीने सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये रही कि उसकी नबंर-1 और मोस्ट सेलिंग SUV नेक्सन फिसड्डी बन गई। जी हां, टाटा के लिए पिछले महीने जो मॉडल सबसे ज्यादा बिका वो पंच है।

पंच 14,523 यूनिट की सेल्स के साथ नंबर-1 बनी। वहीं, नेक्सन 8049 यूनिट की सेल्स के साथ नंबर-3 पोजीशन पर शिफ्ट हो गई। नेक्सन की YoY सेल्स 47% डाउन हो गई। चलिए सबसे पहले आपको अगस्त में टाटा के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल के बारे में बताते हैं।

पिछले महीने टाटा पंच की 14,523 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 12,006 यूनिट का था। यानी इसे YoY बेसिस पर 21% की ग्रोथ मिली। दूसरी तरफ नंबर-2 पर रहने वाली टियागो की 9463 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 7209 यूनिट का था।

यानी इसे YoY बेसिस पर 31% की ग्रोथ मिली। टाटा की मोस्ट पॉपुलर नेक्सन 8049 यूनिट की बिक्री के साथ नंबर-3 पर पहुंच गई। अगस्त 2022 में इसकी 15,085 यूनिट बिकी थी। यानी इसे YoY बेसिस पर 47% की डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। अल्ट्रोज की 7825 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में इसकी 4968 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे YoY बेसिस पर 58% की ग्रोथ मिली।

टाटा पंच का इंजन

टाटा पंच में 1.2 लीटर का Revotron इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है।

इसके अलावा ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलता है। टाटा पंच मैनुअल टांसमिशन में 18.97 kmpl और ऑटोमैटिक में 18.82 kmpl माइलेज देने में सक्षम है।

टाटा पंच के फीचर्स

टाटा पंच में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो एसी, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद है। टाटा पंच लगातार भारत में टॉप 10 सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियों की लिस्ट में भी बनी रहती है।

5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

सेफ्टी के नजरिये से टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5 स्टार रेटिंग हासिल है। Tata Nexon और Tata Altroz के बाद अब टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।

Share this story