सिंगल चार्ज पर मिलती है 121 किलोमीटर की रेंज, लडकियां हो रखी इस electric scooter की दीवानी

Ampere Magnus EX : यूं तो मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की भरमार है। लेकिन बीते दिनों कंपनी ने अपना नया Ampere Magnus EX स्कूटर लॉन्च किया है जो एडवांस फीचर्स से लैस है।
सिंगल चार्ज पर मिलती है 121 किलोमीटर की रेंज, लडकियां हो रखी इस electric scooter की दीवानी 
ऑटो डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

बाजार में ईवी स्कूटर का क्रेज है। इसी सेगमेंट का एक धाकड़ स्कूटर है Magnus EX. इस स्कूटर में 50 km/hr की टॉप स्पीड मिलती है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 98900 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 121 km तक चलता है। इस स्कूटर में 2.29kwh की बैटरी मिलती है।

स्कूटर में पांच कलर ऑप्शन

Magnus EX एक वेरिएंट में आता है। यह स्कूटर पांच कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। यह स्मार्ट स्कूटर सभी एडवांस फीचर्स के साथ आता है। यह 6 से 7 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इस धाकड़ स्कूटर में हैलोजन हेडलाइट, टेललैंप और ब्लिंकर दिए गए हैं। स्कूटर में ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। यह हाई स्पीड स्कूटर है।

मिलता है कीलेस एक्सेस

यह स्कूटर महज 10 सेकंड में ही 0 से 40 kmph तक की स्पीड पकड़ लेता है। इसमें बिना चाबी के एक्सेस, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिए गए हैं। स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर में टू कॉयल शॉक सस्पेंशन मिलते हैं। इसमें बड़े टायर साइज के साथ अलॉय व्हील मिलते हैं। यह स्कूटर बड़े हैंडल बार के साथ आता है। इसमें बिग साइज हेडलाइट है।

दोनों टायरों पर ड्रम ब्रेक

स्कूटर में एप्रन-माउंटेड स्टोरेज कम्पार्टमेंट और रिवर्स मोड मिलता है। Ampere Magnus EX में इको और क्रूज़ दो राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इस स्कूटर के फ्रंट और रियर दोनों टायरों पर ड्रम ब्रेक मिलती है। स्कूटर में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जो सड़क पर राइडर को इस पर अधिक कंट्रोल देता है।

Ampere Magnus EX बाजार में Gemopai Astrid Lite, Honda Activa 125, Suzuki Access 125 और और Okinawa Ridge Plus से टक्कर लेता है।

2400 W की पावर मोटर

Gemopai Astrid Lite की बात करें तो यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 90 Km तक चलता है। इसमें 65 Kmph की टॉप स्पीड मिलती है। यह तीन से चार घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। स्कूटर में 2400 W की पावर मोटर मिलती है। फिलहाल यह एक वेरिएंट और पांच कलर ऑप्शन में मिलता है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 92289 हजार रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसमें तीन अलग-अलग मोड, यूएसबी चार्जर मिलते हैं।

Share this story