Toyota : शानदार बिक्री के बावजूद 14 महीने का इंतजार, बिक्री में आयी 24% की ग्रोथ

टोयोटा ने मई 2024 सेल्स का डेटा रिलीज कर दिया है। कंपनी को पिछले महीने 24% की ईयरली ग्रोथ मिली है। 
Toyota : शानदार बिक्री के बावजूद 14 महीने का इंतजार, बिक्री में आयी 24% की ग्रोथ
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली 

टोयोटा पिछले कुछ महीने से बेहतर शानदार प्रदर्शन कर रही है। कंपनी के कई मॉडल की डिमांड इतनी ज्यादा है कि उसकी इसकी डिमांड, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई के बीच बड़ा अंतर आ गया है। इसी तगड़ी सेल्स के चलते इसकी कुछ कारों का वेटिंग पीरियड भी 14 महीने से ऊपर पहुंच चुका है। वैसे, पिछले महीने कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 25,273 गाड़ियां बेची। चलिए कंपनी की सेल्स आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

टोयोटा की मई सेल्स की बात करें तो पिछले महीने कंपनी की कुल सेल्स 25,273 यूनिट की रही। ये पिछले साल की तुलना में 24% अधिक है। इस दौरान कंपनी की डोमेस्टिक सेल्स23,959 यूनिट की रही। वहीं, उसने 1,314 यूनिट को एक्सपोर्ट किया। साल-दर-साल के आधार पर टोयोटा बिक्री 23% बढ़कर 1,22,776 यूनिट पर रही।

टोयोटा कार वेटिंग पीरियड जून 2024
मॉडल इंजन वैरिएंट वेटिंग पीरियड
ग्लैंजा MT 1 महीना
ग्लैंजा AMT 1 महीना
हिलक्स - 1 महीना
कैमरी - 1 महीना
रुमियन CNG 2 महीने
अर्बन क्रूजर हाइराइडर हाइब्रिड 2 महीने
फॉर्च्यूनर - 3 महीने
रुमियन निओ ड्राइव 3 महीने
अर्बन क्रूजर हाइराइडर CNG 5 महीने
इनोवा क्रिस्टा - 5 महीने
इनोवा क्रिस्टा पेट्रोल 6 महीने
अर्बन क्रूजर हाइराइडर हाइब्रिड निओ ड्राइव 6 महीने
वेलफायर - 12 महीने
इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड 14 महीने

इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड 14 महीने

टोयोटा के जिन मॉडल पर सबसे कम वेटिंग पीरियड चल रहा है उसमें ग्लैंजा शामिल है। ग्लैंजा के मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वैरिएंट पर 1 महीने का वेटिंग पीरियड है। वहीं, हिलक्स और कैमरी पर भी 1 महीने का ही वेटिंग पीरियड चल रहा है। वहीं, रुमियन और अर्बन क्रूजर हाइराइडर हाइब्रिड का वेटिंग पीरियड 2 महीने तक पहुंच गया है। ये सभी वेटिंग पीरियड कार की बुकिंग करने के बाद शुरू होगा।

बात करें कंपनी पॉपुलर SUV फॉर्च्यूनर की तो इस कार पर 3 महीने की वेटिंग चल रही है। वहीं, रुमियन के निओ ड्राइव मॉडल पर भी 3 महीने का वेटिंग पीरियड है। कंपनी की लिए हाई डिमांड वाले लिस्ट में शामिल हो चुकी अर्बन क्रूजर हाइराइडर के CNG वैरिएंट पर 5 महीने का वेटिंग और इनोवा क्रिस्टा पर भी 5 महीने का वेटिंग पीरिडड चल रहा है।

अब बात करें कंपनी के उन मॉडल की जिन पर 6 महीने या उससे ज्यादा का वेटिंग पीरियड चल रहा है तो इस लिस्ट की शुरुआत इनोवा क्रिस्टा से होती है। इसके पेट्रोल ट्रिम पर 6 महीने का वेटिंग है। अर्बन क्रूजर हाइराइडर हाइब्रिड के निओ ड्राइव पर भी 6 महीने की वेटिंग है। वहीं, कंपनी की सबसे प्रीमियम और लग्जरी कार वेलफायर पर 12 महीने का वेटिंग है। जबकि, इनोवा हाइक्रॉस के हाइब्रिड ट्रिम पर वेटिंग पीरियड 14 महीने तक पहुंच गया है।

Share this story