Volkswagen Taigun : क्रेटा और सेल्टोस को चुनौती! इस SUV पर भारी डिस्काउंट, जल्दी करें

Volkswagen Taigun : बात करें ताइगुन के MY2024 1.0 TSI मॉडल की तो इस पर कंपनी 1.30 लाख रुपए तक के बेनिफिट्स दे रही है। जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। दूसरी तरफ, MY2024 1.5 TSI मॉडल पर कंपनी 1 लाख रुपए तक की छूट दे रही है।
Volkswagen  : और सेल्टोस को चुनौती! इस SUV पर भारी डिस्काउंट, जल्दी करें 
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

Volkswagen Taigun : फॉक्सवैगन इंडिया ने इस महीने यानी जुलाई के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का अनाउंस कर दिया है। कंपनी अपनी ताइगुन SUV पर इस महीने सबसे ज्यादा 1.80 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। कपंनी इस SUV के मॉडल ईयर 2023 और मॉडल ईयर 2024 के मॉडल पर अलग-अलग डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

ऐसे में आप इस महीने इस SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको इसे ऑफर के बारे में पता होना चाहिए। इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपए है। भारत में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और स्कोडा कुशाक से होता है।

बात करें ताइगुन के MY2024 1.0 TSI मॉडल की तो इस पर कंपनी 1.30 लाख रुपए तक के बेनिफिट्स दे रही है। जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। दूसरी तरफ, MY2024 1.5 TSI मॉडल पर कंपनी 1 लाख रुपए तक की छूट दे रही है। इसके अलावा, बेस 1.0 TSI MT कम्फर्टलाइन वैरिएंट 10.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की स्पेशल कीमत पर उपलब्ध है। कंपनी 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस भी दे रही है।

कंपनी सभी MY2023 ताइगुन पर MY2024 मॉडल की तुलना पर 50,000 रुपए का एक्स्ट्रा कैश डिस्काउंट दे रही है। MY23 ताइगुन GT 1.5 TSI MT क्रोम को कंपनी 14.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की स्पेशल कीमत पर मिल रही है। इस पर 80,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है। ताइगुन में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए हैं। ऐसे में कंपनी पुराने 2 एयरबैग मॉडल को स्टॉक से हटाने के लिए 40,000 रुपए का एक्स्ट्रा कैश डिस्काउंट भी दे रही है।

फॉक्सवैगन के नए मॉडल का इंजन

ताइगुन जीटी लाइन में 1.0L TSI इंजन है। इसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। वहीं, ताइगुन जीटी प्लस स्पोर्ट में 1.5L TSI EVO इंजन मिलता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7-स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। ताइगुन जीटी प्लस स्पोर्ट में अट्रैक्टिव रेड 'जीटी' लोगो, ब्लैक LED हेडलैंप और रेड ब्रेक कैलिपर्स समेत एक्सटीरियर में कई फीचर्स मिलते हैं। इसके इंटीरियर की बात करें तो रेड सिलाई के साथ ब्लैक लेदर के सीट कवर और एल्युमिनियम पैडल मिलते हैं।

Share this story