यामाहा ने अपनी इस लोकप्रिय बाइक को दिया नया अपडेट, अब मिलेगा ये खास रंग!

यामाहा इंडिया ने FZ-S Fi वर्जन 4.0 DLX को दो नए कलर ऑप्शन में पेश किया है। ये अब आइस फ्लुओ-वर्मिलियन और साइबर ग्रीन कलरवे में भी उपलब्ध हैं। 
यामाहा ने अपनी इस लोकप्रिय बाइक को दिया नया अपडेट, अब मिलेगा ये खास रंग!
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

इन्हें इस साल की शुरुआत में भारत मोबिलिटी एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। आइए जरा विस्तार से इनकी डिटेल्स जानते हैं।

दोनों कलर FZ-S Fi वर्जन 4.0 DLX में फ्रेश का पुट जोड़ते हैं। आइस फ़्लू-वर्मिलियन कलरवे में एक सफेद टैंक होता है, जिसमें ब्लैक और ऑरेंज स्टिकर होते हैं। व्हील्स को डार्क ऑरेंज कलर ऑप्शन में भी तैयार किया गया है। यह काफी साफ-सुथरा नजर आती है। साइबर ग्रीन कलर अपने फ्लोरोसेंट पीले व्हील्स के साथ अधिक बोल्ड दिखता है, जो फ्यूल टैंक और टेल पैनल पर मिलिट्री ग्रीन के साथ बिल्कुल अलग है।

कुल मिलाकर ये कलर काफी यूनिक दिखते हैं। कंपनी को उम्मीद है कि ये एडल्ट्स खरीदारों को काफी पसंद आएंगे। इन दो कलर ऑप्शन के अलावा यामाहा FZ-S Fi वर्जन 4.0 DLX 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। अन्य कलर ऑप्शन में मेजेस्टी रेड, रेसिंग ब्लू, मैट ब्लैक और मैट ग्रे कलर ऑप्शन शामिल है।

इंजन पावरट्रेन

इंजन पावरट्रेन की बात करें तो FZ-S Fi वर्जन 4.0 DLX 149cc, एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन से चलता है, जो 7250rpm पर 12.4bhp की पावर और 5,500rpm पर 13.3Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

कीमत कितनी है?

इसके कीमत की बात करें तो इस बाइक की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1.29 लाख रुपये है।

Share this story