7th Pay Commission 2022: बरसात के मौसम में कर्मचारियों को मिली तगड़ी सौगात, महंगाई भत्ता इतने फीसदी बढ़ा, जानिए डिटेल

राज्य सरकारें इन दिनों कर्मचारियों और पेंशनधारियों का महंगाई भत्ता(डीए) डीए बढ़ाने का ऐलान कर रही हैं, जो फैसला कई राज्यों में लिया भी जा चुका है। दूसरी ओर केंद्रीय कर्मचारियों का भी डीए किसी भी दिन बढ़ सकता है, जिससे एक करोड़ से ज्यादा लोगों को बड़ा फायदा देकने को मिलेगा।
मोदी सरकार अब जल्द ही किसी भी दिन डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है, जिसे लेकर कर्मचारियों में अभी से ही काफी उत्साह देखन को मिल रहा है। राहत की बात यह है कि राज्य कर्मचारियों का डीए बढ़ना शुरू हो गया है।
उत्तर प्रदेश के बाद अब त्रिपुरा सरकार ने डीए बढ़ाने की मंजूरी दे ही है। त्रिपुरा सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 5 फीसदी बढ़ाने की मंजूरी दे ही है।
चुनाव से पहले सरकार ने लिया बड़ा फैसला :
इसी साल राज्य में विधानसभा का चुनाव होना हा, जिसे देखते हुए सरकार का यह बड़ा फैसला माना जा रहा है। राज्य के मंत्री सुशांता चौधरी ने इस फैसले की जानकारी साझा की है।
दरअसल त्रिपुरा में अगले साल मार्च महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को लुभाने के मकसद से राज्य सरकार ने ये निर्णय लिया है।
डीए बढ़ने से सरकार पर बढ़ जाएगा इतना बोझ :
प्रेदश सरकार के इस फैसले से राज्य के खजाने पर 523.80 करोड़ रुपये का आर्थिक बोझ पड़ेगा। सरकार के इस फैसले से कुल 1,88,494 लोग लाभान्वित होंगे। इसमें 1,04,683 मौजूदा कर्मचारी के अलावा 80,855 पेंशनधारक शामिल हैं।
इसी के साथ त्रिपुरा में सरकारी कर्मचारियों को डीए 3 प्रतिशत से बढ़कर 8 फीसदी हो गया है। हालांकि आप बता दें केंद्र सरकार वर्तमान में कर्मचारियों और पेंशनधारियों को 34 प्रतिशत डीए दे रही है।
इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने भी राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया था।
इससे जहां राज्य के 7.5 लाख कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा वहीं राज्य सरकार के खजाने पर 625 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।