Post Office Scheme: बच्चों का खाता खुलवा हर महीने पाएं 2500 रूपये

Post Office Scheme: इन दिनों लोगों को सबसे ज्यादा चिंता अपनी भविष्य की होती है। अगर आप भी अपने या अपने बच्चों के भविष्य की चिंता में है तो यह खबर आपके लिए ही है। इस खबर में आपको इस समस्या का समाधान देखने को मिलने वाला है।
यहां आपको पोस्ट ऑफिस के उसे स्कीम के बारे में बताएंगे जिससे आप हर महीने ₹2500 कमा सकते हैं। आपको बता दें कि इस योजना में किसी तरह का फ्रॉड या जोखिम नहीं होने वाला है। आपको अगर पता नहीं है तो बता दे की पोस्ट ऑफिस के बचत योजना में शामिल होने के लिए कोई भी एज लिमिट नहीं है।
अगर आपका बच्चा 10 साल का भी है तो आप उसके नाम पर खाता खोल सकते हैं। इसमें आपको सिर्फ एक बार इन्वेस्ट करना होगा। उसके बाद घर बैठे उस इन्वेस्टमेंट का इंटरेस्ट मिलता रहेगा।
जानें कैसे होगा फायदा:
डाकघर बचत योजना के तहत खुलवाए गए खाते से आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं। यह खाता 10 साल से अधिक उम्र के बच्चों के नाम पर भी खोला जा सकता है। यदि आप भी अपने बच्चे के लिए यह विशेष खाता (डाकघर मासिक आय योजना) खुलवा आते हैं, तो आपको हर महीने ब्याज मिलता रहेगा।
इससे आप उसके ट्यूशन फी या अन्य खर्चो में इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपको इसमें ज्यादा इनकम चाहिए तो आप अपने पैसे के निवेश को बढ़ा सकते हैं। इसके बाद आपको ज्यादा रकम की प्राप्ति हो सकती है।
क्या है स्कीम?
इस योजना के तहत अगर आपका बच्चा 10 साल का है, तो आप उसके नाम पर ₹2,00,000 की राशि जमा कर सकते हैं। इसके बाद 6.6 फ़ीसदी के ब्याज दर से आपको हर महीने ₹1100 मिलेंगी। वही 5 साल में यह ब्याज कुल ₹66000 का हो जाएगा और आपको पिछले साल में ₹2,00,000 का रिटर्न भी मिलेगा।
इस प्रकार से आपको अपने बच्चे के लिए ₹1100 रुपए की राशि मिलती रहेगी। जिसका उपयोग आप उसके बेहतर शिक्षा के लिए कर सकते हैं। इस राशि से मध्यम वर्गीय माता-पिता को काफी मदद मिल सकती है। अगर आपको राशि बढ़ानी है तो आप इसमें ज्यादा पैसे का निवेश भी कर सकते हैं।
जैसे जैसे निवेश बढ़ेगा वैसे-वैसे मासिक आय भी बढ़ती रहेगी। अगर आप अपने बच्चे के भविष्य के लिए निवेश करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।