कर्मचारियों की पदोन्नति इन कर्मचारियों को जल्द मिलेगा पदोन्नति का लाभ, विभाग ने मांगा प्रस्ताव

Karmchari Promotion : अगस्त का महीना कर्मचारियों के लिए काफी खुशनुमा रहने वाला है। ताजा जानकारी के अनुसार इस माह कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। 
कर्मचारियों की पदोन्नति इन कर्मचारियों को जल्द मिलेगा पदोन्नति का लाभ, विभाग ने मांगा प्रस्ताव

Karmchari Promotion : अगस्त का महीना कर्मचारियों के लिए काफी खुशनुमा रहने वाला है। ताजा जानकारी के अनुसार इस माह कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। जिसके लिए विभाग ने प्रस्ताव मांगा है।

आइए नीचे खबर में जानते हैं कि किन कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन का फायद। उत्तर प्रदेश के राज्य कर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही इन कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य कर विभाग ने इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी है और सभी जोनल मुख्यालयों से प्रस्ताव मांगा है. सभी जोन में परीक्षा कराने की जिम्मेदारी अपर आयुक्त ग्रेड-I को दी गई है.

38 फीसदी बढ़ेगा महंगाई भत्ता कर्मचारियों का डीए, 8वें वेतन आयोग पर ताजा अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य कर लिपिक (पदोन्नति द्वारा भर्ती) नियमावली में समूह ‘घ’ के कर्मचारियों को समूह ‘ग’ के पदों पर पदोन्नत किया जाता है, हालांकि इसके लिए परीक्षा ली जाती है और इसी के आधार पर पदोन्नति दी जाती है।

अब राज्य कर विभाग में वेतनमान 5200-20200 और ग्रेड पे 2000 के तहत रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है, जिसमें से 20 प्रतिशत पद ग्रुप ‘डी’ कर्मचारियों को पदोन्नति द्वारा भरे जाने हैं।

डीए बकाया अपडेट सितंबर में कर्मचारियों को डीए के अलावा इन 4 भत्तों में मिलेगी बढ़ोतरी, वेतन में होगा बंपर उछाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य कर विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के संबंध में सभी जोनल अतिरिक्त आयुक्तों से प्रस्ताव मांगा गया है.

इसके तहत चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात कर्मचारियों को जल्द ही लिपिक संवर्ग के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया जाएगा। सभी जोन स्तर पर होने वाली संबंधित परीक्षा के लिए परीक्षा के लिए योग्यता और अंक भी जल्द ही निर्धारित किए जाएंगे।

Share this story