Lpg Cylinder: गैस सिलेंडर के ग्राहकों को महंगाई से मिली संजीवनी, मात्र 750 रुपये में यहां से करें खरीदारी

कंपोजिट गैस सिलेंडर में सबसे बड़ी खासियत ये है कि आपको पता चल जाएगा कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। यही नहीं यह बहुत हल्का होता है। जिसके चलते इसे कहीं भी उठाकर ले जाया जा सकता है।
Lpg Cylinder: गैस सिलेंडर के ग्राहकों को महंगाई से मिली संजीवनी, मात्र 750 रुपये में यहां से करें खरीदारी

महंगाई का पहिया आम लोगों की आकांशाओं को कुचल रही है, जिसके चलते सभी चीजों के दाम लगाता बढ़ते जा रहे हैं। बात चाहें पेट्रोल, डीजल की हो या फिर एलपीजी सिलेंडर और खाद्य पदार्थों की। हर किसी वस्तु की कीमत बेलगाम हैं।

अगर महंगाई पर काबू नहीं पाया गया तो आम लोगों के सामने बड़ा आर्थिक संकट पैदा हो सकता है। इस बीच यूपी सरकार ने एक कंपोजिट सिलेंडर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 750 रुपये तय की गई है, जिसे महंगाई में आम लोगों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं माना जा रहा है।

कंपोजिट सिलेंडर की खीरदारी कर पर ग्राहकों को 350 रुपये का लाभ मिल रहा है। इस सिलेंडर आप कई शहरों में आसानी से खरीद सकते हैं। इस सिलेंडर का वजन भी कम रखा गया है।

सिलेंडर में मिल रही इतने किलो गैस :

यूपी सरकार ने औधोगिक नगरी कानपुर सहित कई शहरों में कंपोजिट सिलेंडर की डिलीवरी का काम शुरू कर दिया गया है। इस सिलेंडर में 10 किग्रा गैस भरी जाती है, जो बड़े से कम है। साथ ही इसे कहीं भी ले जाने में बहुत आसानी होती है।

खासकर ये सिलेंडर कम खर्च वाले लोगों के लिए बहुत ही फायदे की चीज है। हांलाकि, प्रदेश के कई शहरों में अगल-अलग दाम में यह सिलेंडर मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि घरेलू 15 किग्रा के सिलेंडर की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

हालांकि, व्यावसायिक गैस सिलेंडर के रेट 36 रुपये सस्ते जरूर हुए। पहले रक्षाबंधन के अवसर पर कंपोजिट सिलेंडर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी।

जानिए गैसे सिलेंडर की जरूरी शर्तें :

कंपोजिट गैस सिलेंडर में सबसे बड़ी खासियत ये है कि आपको पता चल जाएगा कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। यही नहीं यह बहुत हल्का होता है। जिसके चलते इसे कहीं भी उठाकर ले जाया जा सकता है।

आपको बता दें कि इसको लेने के लिए आपको इंडेन गैस एजेंसी पर जाना होगा। वहां इसका कनेक्शन आपको मिल जाएगा।

Share this story