गैस सिलेंडर पर बड़ी राहत! हर महीने मिलेगी इतनी सब्सिडी, जानिए कैसे उठाएं लाभ

LPG CYLINDER UPDATE: सरकार की तरफ से आम लोगों को खुश रखने के लिए तमाम सुविधाओं का फायदा दिया जा रहा है। 
गैस सिलेंडर पर बड़ी राहत! हर महीने मिलेगी इतनी सब्सिडी, जानिए कैसे उठाएं लाभ
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली 

अगर आप गैस सिलेंडर की महंगाई से परेशान हैं तो फिर यह खबर बहुत ही काम की साबित होने जा रही है। वैसे भी केंद्र सरकार की तरफ से अब एलपीजी सिलेंडर पर बंपर सब्सिडी प्रदान की जा रही है। अब एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी देने की प्रकिया शुरू हो जाएगी।

अप्रैल 2024 यानी वित्तीय साल के पहले महीने से ग्राहकों को तगड़ी सब्सिडी दी जानी है। लोगों को 300 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसका लाभ हर महीना मिलेगा, यानी सालान 12 सिलेंडर पर 3,00 रुपये की सब्सिडी देने का काम किया जाएगा। इसका फायदा देशभर में करीब 9 करोड़ लोगों को होने जा रहा है, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।

जानिए सब्सिडी से जुड़ी जरूरी बातें

केंद्र की मोदी सरकार ने मार्च महीने में गरीब महिलाओं को 3,00 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी को बढ़ाने की घोषणा की थी। यह सब्सिडी पहले मार्च 2024 तक के लिए थी। इसे बढ़ाकर 31 मार्च 2025 तक के लिए कर दिया गया। सब्सिडी का पैसा सीधे अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है।

इसका फायदा कई करोड़ लोगों को होना संभव है, जो लोगों हर किसी का दिल जीतने क लिए काफी है। केंद्र सरकार ने ईंधन की कीमत बढ़ने पर मई 2022 में पीएम उज्जवला के लाभार्थियों को 200 रुयपे प्रति सिलेंडर सब्सिडी दी जाती है। अक्टूबर, 2023 में इसे बढ़ाकर 300 रुपये करने का फैसला लिया गया है। हर महीने सिलेंडर सब्सिडी दे जाने का नियम है। सालाना 12 सिलेंडर पर यह फायदा मिलेगा।

जानिए कब हुई थी योजनाओं की शुरुआत

सरकार ने ग्रामीण और वंचित गरीब परिवारों को खाना पकाने का स्वच्छ ईंधन तरलीकृत पेट्रोलियम गैस देने के लिए वयस्क महिलाओं को बड़ी सहायता प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरुआत साल 2016 में की थी।

सरकार की तरफ से बड़ी संख्या में लाभआर्थियों को गैस कनेक्शन बांटने का काम किया गया था। उन्हें एलपीजी सिलेंडर बाजार मूल्य पर भरवाने की जरूरत पड़ती है। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार की तरफ से अब एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को कम करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें सरकार सफल भी होती दिख रही है।

Share this story