DA Hike : कर्मचारियों को दशहरे पर मिलेगा एरियर, महंगाई भत्ते में होगी 4 प्रतिशत की वृद्धि

4 फीसदी बढ़ोतरी के साथ सिक्किम सरकार के कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी हो गया है। उन्होंने बताया कि अगले माह दशहरा उत्सव से पहले बकाया राशि का भुगतान कर दिया जायेगा। 
DA Hike : कर्मचारियों को दशहरे पर मिलेगा एरियर, महंगाई भत्ते में होगी 4 प्रतिशत की वृद्धि  

नई दिल्ली, 17 सितम्बर, 2023 : केंद्रीय कर्मचारी साल की दूसरी छमाही यानी जुलाई से दिसंबर तक की अवधि के लिए महंगाई भत्ते (डीए) का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अलग-अलग राज्य सरकारें कर्मचारियों के बकाये डीए का भुगतान या ऐलान कर रही हैं।

इसी कड़ी में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 4 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की है।

एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा- सभी सरकारी कर्मचारियों को जनवरी 2023 से पूर्वव्यापी प्रभाव से 4 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी मिलेगी। 4 फीसदी बढ़ोतरी के साथ सिक्किम सरकार के कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी हो गया है।

उन्होंने बताया कि अगले माह दशहरा उत्सव से पहले बकाया राशि का भुगतान कर दिया जायेगा। मतलब ये हुआ कि राज्य के कर्मचारियों को दशहरा से पहले डीए एरियर मिल जाएगा।

मुख्यमंत्री तमांग ने 'वन रैंक वन पेंशन' नीति लागू करने की भी घोषणा की। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को यह भी आश्वासन दिया कि सिक्किम में पुरानी पेंशन योजना जल्द से जल्द लागू की जाएगी।

केंद्रीय कर्मचारियों को कब तोहफा

बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को भी दूसरी छमाही के महंगाई भत्ते का इंतजार है। इसकी घोषणा दशहरा से पहले किए जाने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।

Share this story