राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबरें, मुफ्त गेहूं-चावल पाने के लिए जरूर करें ये काम

राशन कार्डधारकों को कोटे की दुकानों पर पॉस मशीनों पर अंगूठा लगाने के बाद भी राशन प्राप्त होता है। अब राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों का एक बार अंगूठा लगाना जरुरी है।
राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबरें, मुफ्त गेहूं-चावल पाने के लिए जरूर करें ये काम
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

Ration Card Holders : अगर आप मुफ्त राशन का लाभ उठा रहे हैं तो ये आपके लिए खास खबर हो सकती है। अगर आप राशन की दुकान पर राशन लेने के जाते हैं तो आपको एक काम करना काफी जरुरी होगा। इसके बिना आप मुफ्त राशन का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

आपको बता दें राशन कार्डधारकों के लिए ईकेवाईसी करानी होगी। राशन कार्ड में जितनी भी यूनिट शामिल है। उन सभी का अंगूठा पॉस मशीन पर लागना जरुरी है। राशन कार्ड में शामिल परिवार के सभी सदस्यों का अंगूठा लगाने पर राशन कार्ड की ईकेवाईसी पूरी होगी। इसका प्रोसेस शुरु हो गया है।

आने वाले कुछ ही महीनों में सभी के अंगूठा लगने के बाद ई-केवाईसी पूरी होगी और कार्ड में शामिल जिस भी सदस्य का अंगूठा एक बार भी नहीं लगा होगा। उसकी यूनिट ब्लॉक हो सकती है। इसलिए इसे कोटे की दुकान पर जब भी राशन लेने जाएं तो बारी-बारी से परिवार के सभी सदस्य एक बार अपना अंगूठा जरूर लगाएं।

राशन कार्डधारकों को कोटे की दुकानों पर पॉस मशीनों पर अंगूठा लगाने के बाद भी राशन प्राप्त होता है। अब राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों का एक बार अंगूठा लगाना जरुरी है।

इससे राशन कार्ड की ईकेवाईसी हो जाएगी और ये भी सत्यापित करना होगा कि राशन कार्ड में जो भी यूनिट दर्ज हैं वह एक परिवार की हैं। इस मामले में काफी शिकायते हो रही हैं कि राशन कार्ड में शामिल लोगों के नाम अलग-अलग परिवार से हैं।

इसका सत्यापन होने के बाद राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों का जब एब बार अंगूठा लग जाएगा तो उसका सत्यापन भी किया जाएगा और जिनका अंगूठा नहीं लगेगा उन लोगों को ब्लॉक किया जा सकता है।

विभाग के अधिकारी बताते हैं कि जिले में करीब 50 फीसदी तक की ईकेवाईसी का काम पूरा किया जा चुका है। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि राशन कार्ड में दर्ज मुखिया के साथ में ही राशन कार्ड में शामिल सभी लोग बारी-बारी से दुकान में जाकर अंगूठा लगा सकते हैं ही तो अगलेमहीने पत्नी का अंगूठा लगावाएं।

इसके बाद बच्चों का लगवाएं जिससे सभी के अंगूठा लग जाएंगे और ईकेवाईसी आसनी से हो जाएगा। एक ही बार में एक साथ कोटे की दुकान पर नहीं जाना है।

Share this story