Nach Baliye 10 को लेकर आई बड़ी खबर सामने, जानिए क्या है मामला

नच बलिए 10 (Nach Baliye 10) के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हर घर में नच बलिए 10 काफी पसंद किया जाता है। नच बलिए 10′ को लेकर लगातार तरह तरह की खबरें सामने आ रही हैं। बीते कुछ समय में कई टीवी सितारों का नाम ‘नच बलिए 10’ के साथ जोड़ा जा रहा था।
दावा किया जा रहा था कि अक्टूबर में ‘नच बलिए 10′ टीवी पर दस्तक देगा। नच बलिए 10’ इस साल टीवी पर एंट्री नहीं कर पाएगा। मेकर्स ने इस साल भी ‘नच बलिए 10’ को लॉन्च करने के फैसले को बदल दिया है।
अब खबर आई है सामने की अक्टूबर की जगह अगले साल जनवरी या फरवरी में ऑन एयर किया जाएगा। इस खबर ने एक बार फिर से ‘नच बलिए 10’ के फैंस का दिल तोड़ दिया है। फैंस बीते 4 साल से ‘नच बलिए 10’ के आने का इंतजार कर रहे थे।
कुछ समय पहले ही ‘नच बलिए 10’ के मेकर्स ने शो के थीम का खुलासा कर दिया है। इस बार ‘नच बलिए 10′ में मेकर्स सितारों को उनके फैंस के साथ डांस करने का मौका देने वाले हैं।खास बात तो यह है कि शो के लिए टीवी सितारों को भी अप्रोच किया गया है।
आपको बता दे की नच बलिए 10’ के मेकर्स ने अब तक शहनाज गिल, रुपाली गांगुली, प्रतीक सेहजपाल और मोहसिन खान जैसे सितारों को अप्रोच किया है। हालांकि अब तक भी किसी सितारे के नाम पर मुहर नहीं लगाई गई है।
आखिरी बार ‘नच बलिए 9’ ने साल 2018 में दस्तक दी थी। इस शो में युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने शो की ट्रॉफी हासिल की थी।पिछली बार ‘नच बलिए 9’ में एक्स कपल्स ने डांस फ्लोर पर आग लगाई थी। नच बलिए के इस सीजन को फैंस ने काफी पसंद किया था।