‘ब्रह्मास्त्र’ का प्रमोशन: रणबीर कपूर ने हाथ से उठाया खाने का लुत्फ, सादगी देख फैन्स बोले- कोई दिखावा नहीं

रणबीर कपूर इस समय चेन्नई में अपनी आगामी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahamastra) के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। 
‘ब्रह्मास्त्र’ का प्रमोशन: रणबीर कपूर ने हाथ से उठाया खाने का लुत्फ, सादगी देख फैन्स बोले- कोई दिखावा नहीं

रणबीर कपूर इस समय चेन्नई में अपनी आगामी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahamastra) के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले रणबीर कपूर फिल्म का लगातार प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं।

अब रणबीर कपूर डायरेक्टर एसएस राजामौली, अक्किनेनी नागार्जुन के साथ प्रमोशन के लिए चेन्नई पहुंचे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणबीर हाथ से खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में डोसा थाली का आनंद लेते देखा जा सकता है।

रणवीर कपूर का केले के पत्तों पर हाथ से खाना खाते हुए वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। हर कोई उनकी सादगी के लिए सराहना दे रहा है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित किया गया है।

इस फिल्म में रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ पांच साल से बन रही है। ‘ब्रह्मास्त्र’ आखिरकार 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हिंदी के अलावा, ‘ब्रह्मास्त्र’ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी। प्रेग्नेंट होने की वजह से आलिया भट्ट ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन में नजर नहीं आ रही हैं।

हाल ही में फिल्म से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म के प्लॉट से सम्बंधित एक नई जानकारी का खुलासा हुआ है जो कि कितना सच है यह तो नहीं पता लेकिन मज़ेदार काफी है। आइये जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी।

जैसे कि हम सब  ने फिल्म के ट्रेलर में देखा था कि इस में विलेन की भूमिका मौनी रॉय निभा रही हैं जिसमें उनका नाम दामयन्ती है, लेकिन अब कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म ब्रह्मास्त्र में असल विलेन कोई और ही हो सकता है।

कुछ लोग इस बात का अंदाज़ा लगा रहे हैं कि इस फिल्म में असल विलेन शिवा की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर की लव इंटरेस्ट ईशा यानी की आलिया भट्ट हो सकती हैं। यह बात काफी ज्यादा चौंका देने वाली है, हालांकि इस में कितना सच है यह तो किसी को भी नहीं पता।

Share this story