‘आशिकी 3’ में Karthik Aaryan के संग टीवी इंडस्ट्री की ये हसीना ऑनस्क्रीन रोमांस करती आएंगी नजर, जानिए उस एक्ट्रेस का नाम

फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो गई है। ये फिल्म साल 1990 की फिल्म आशिकी और साल 2013 की आई फिल्म आशिकी 2 का तीसरा पार्ट है।
‘आशिकी 3’ में Karthik Aaryan के संग टीवी इंडस्ट्री की ये हसीना ऑनस्क्रीन रोमांस करती आएंगी नजर, जानिए उस एक्ट्रेस का नाम

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ( Karthik Aaryan ) की फिल्म आशिकी 3 ( Aashiqui 3 )में नजर आएंगे। फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो गई है। ये फिल्म साल 1990 की फिल्म आशिकी और साल 2013 की आई फिल्म आशिकी 2 का तीसरा पार्ट है।

हालांकि, फिल्म में कार्तिक के अपोजिट कौन लीड एक्ट्रेस होंगी इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। कार्तिक आर्यन के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस कौन सी नजर आने वाली है, इसको लेकर लगातार सवाल किए जा रहे है।3′ में नजर आएगी ये एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘आशिकी 3’ इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई हैं।

जब से फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है, तब से कार्तिक आर्यन के फैस काफी खुश नजर आ रहे है। फैंस इस फिल्म में भी श्रद्धा कपूर को लीड एक्ट्रेस को तौर पर देखना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसके बाद जेनिफर विंगेट का नाम सामने आया है।

आपको बता दे की जेनिफर विंगेट टीवी सीरियल बेहद और बेपनाह में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह सीरियल सरस्वतीचंद्र में भी नजर आ चुकी हैं। जेनिफर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट आमिर खान की फिल्म अकेले हम, अकेले तुम से की थी।

इसके बाद वह रानी मुखर्जी की डेब्यू फिल्म राजा की आएगी बारात में भी नजर आई थीं। टीवी में जेनिफर का पहला बड़ा रोल सीरियल कसौटी जिंदगी की था।

कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। कार्तिक आर्यन फिल्म शहजादा में नजर आएंगे। इसके अलावा कार्तिक फिल्म कैप्टन इंडिया, फ्रेडी में भी काम कर रहे हैं। कार्तिक भूल भुलैया 2 की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ फिल्म सत्य प्रेम की कथा में भी नजर आने वाले हैं।

Share this story

Around The Web