जब KBC में रजनी मिश्रा ने अमिताभ बच्‍चन की ‘नौकरी’ को खतरे में डाला! वजह और सवाल को जानकर रह जाएगें हैरान

रजनी मिश्रा (Rajni Mishra) पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की रहने वाली हैं। 30 साल उम्र है। बिहार में इनका मायका है। इन्होंने बीएड किया हुआ है और पीएचडी के लिए अब पढ़ाई कर रही हैं।
जब KBC में रजनी मिश्रा ने अमिताभ बच्‍चन की ‘नौकरी’ को खतरे में डाला! वजह और सवाल को जानकर रह जाएगें हैरान

आज के समय में टीवी जगत के ऐसे कई प्रोग्राम हैं, लोगों के बीच में काफी पॉपूलर है, जिसमें KBC जिसे हम टीवी का पॉप्युलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति (kaun banega crorepati) से जानते हैं। वही लोग इसके पह एपिसोड को काफी पंसद करते हैं।

आप को बता दें कि शो में ऐसे कई मौके आते जो इमोशनल कर देता है।टीवी का पॉप्युलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 (kaun banega crorepati 14 ) का हर एपिसोड वाकई कमाल का होता है। हाल के  एपिसोड में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर (Durgapur) से रजनी मिश्रा (Rajni Mishra) आईं।

ऐसा वाकया हो गया कि  अमिताभ बच्चन को टीशू पेपर लेकर खड़ा होना पड़ गया। क्या है पूरी जानकारी आप को बताते हैं। आप को बता दें कि रजनी मिश्रा (Rajini Mishra) पहला पड़ाव पार कर लेती हैं। 3 लाख 20 हजार के सवाल आने उन्होंने एक भी लाइफलाइन का इस्तेमाल नहीं किया।

फिर जब वह कौन बनेगा करोड़पति 14 (kaun banega crorepati 14 ) के दूसरे पड़ाव पर पहुंचती हैं तो वहां अटक गईं और 50-50 का इस्तेमाल करना पड़ा। 6 लाख 40 हजार और 12 लाख 50 हजार का सवाल भी रजनी ने फटाके से दे दिया, जिससे बिग बी इम्प्रेस हो जाते हैं।

उनकी तारीफ करते हैं। इसके बाद रजनी ने 25 लाख का भी सही जवाब दे दिया। अमिताभ बच्चन उनसे काफी प्रभावित हो जाते हैं।

जानिए रजनी मिश्रा के बारे में :

रजनी मिश्रा (Rajni Mishra) पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की रहने वाली हैं। 30 साल उम्र है। बिहार में इनका मायका है। इन्होंने बीएड किया हुआ है और पीएचडी के लिए अब पढ़ाई कर रही हैं।

17 साल में ही इनका शादी हो गई थी। इनके पति और ससुरालवालों ने इनको काफी सपोर्ट किया, जिस वजह से उन्होंने अपनी पढ़ाई को शादी के बाद भी जारी रखा।

इस वजह से अमिताभ बच्चन की नौकरी पड़ी खतरे में :

बता दें कि Amitabh Bachchan मजाक में कहते हैं कि रजनी उनको इनसिक्योर महसूस करवा रहे हैं। ‘इतनी जानकारी है आपके पास रजनी जी कि हमारी नौकरी जो है वो खतरे में पड़ गई है।’ इतना सुनते ही सभी हंसने लग जाते हैं।

जब नहीे दे पाई  75 लाख के सवाल का जवाब :

रजनी इसका जवाब नहीं दे पातीं और अपनी आखिरी लाइफलाइन वीडियो कॉल ए फ्रेंड की मदद लेती हैं। लेकिन वह उनकी मदद नहीं कर पाते। ऐसे में वह गेम को यहीं पर क्विट करने का फैसला करती हैं।

हालांकि बाद में शो के होस्ट बताते हैं कि इसका सही जवाब कोपनहेगन है। जबकि रजनी जोहान्सबर्ग के साथ जाना चाहती थीं। ऐसे में वह 50 लाख ही जीत पाई।

Share this story