Aamrapali Dubey Song : गाने में खेसारी और आम्रपाली की जोड़ी ने मचाया तहलका, देखिए जबरदस्त रोमांटिक अंदाज़

Aamrapali Dubey Song : भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में रोमांस और मस्ती का तड़का लगाने वाली जोड़ी – Aamrapali Dubey और Khesari Lal Yadav – एक बार फिर छा गए हैं।
इन दोनों का हाल ही में वायरल हुआ गाना ‘Karikha Kothariya Mein Pyaar’ यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। यह जबरदस्त वीडियो फिल्म 'Doli Saja Ke Rakhna' से लिया गया है और इसे लाखों लोग पसंद कर चुके हैं।
हर पार्टी की रौनक बने भोजपुरी गाने
आज के दौर में हर पार्टी या फंक्शन में जब तक Bhojpuri Songs न बजें, तब तक माहौल अधूरा-सा लगता है। Haryanvi और Punjabi Songs के साथ अब भोजपुरी गानों का क्रेज बढ़ता जा रहा है।
खासकर जब बात हो Khesari Lal Yadav और Aamrapali Dubey की जोड़ी की, तो उनके गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं।
‘करिहा कोठरिया में प्यार’ गाने ने मचाया तहलका
फिल्म Doli Saja Ke Rakhna के इस गाने में Aamrapali Dubey और Khesari Lal Yadav की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को दीवाना बना रही है। बिना कुछ कहे आंखों ही आंखों में जो प्यार बयां किया गया है, वह लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
इस गाने को खुद Khesari Lal Yadav और Anamika Tripathi ने अपनी आवाज दी है, जिसने इस रोमांटिक गाने में चार चांद लगा दिए हैं।
वायरल हो रहा यूट्यूब वीडियो
इस वीडियो को SRK Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और इसे अब तक 3.9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग लगातार Aamrapali Dubey और Khesari Lal Yadav की जोड़ी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
दर्शकों को न सिर्फ इनकी एक्टिंग और केमिस्ट्री पसंद आई, बल्कि गाने की सादगी और रोमांटिक फील भी दिल को छू गई।
क्यों है खास ये जोड़ी?
भोजपुरी क्वीन कही जाने वाली Aamrapali Dubey और सुपरस्टार Khesari Lal Yadav जब भी एक साथ स्क्रीन पर आते हैं, तो फैंस उन्हें सर आंखों पर बिठा लेते हैं।
इनकी जोड़ी कई हिट गानों में नजर आ चुकी है, और अब ‘Karikha Kothariya Mein Pyaar’ भी उसी कड़ी में शामिल हो गया है।