Amrapali Dubey Romance : पिया के साथ आम्रपाली दुबे का बेहद बोल्ड रोमांस, इंटरनेट पर मचा बवाल
Amrapali Dubey Romance : भोजपुरी फिल्म 'शादी मुबारक' का गाना 'टूटे देह रात रात भर' में आम्रपाली दुबे और अरविंद कल्लू की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया बवाल।

Amrapali Dubey Romance : भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चहेती और खूबसूरत अदाकारा आम्रपाली दुबे जब स्क्रीन पर आती हैं, तो फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं।
उनकी मुस्कान, उनकी अदाएं और उनका ग्लैमर सब कुछ दर्शकों को दीवाना बना देता है। और अब एक बार फिर से उन्होंने अपने नए गाने से इंटरनेट पर आग लगा दी है।
'शादी मुबारक' का सुपरहिट गाना जो बन गया सोशल मीडिया का सेंसेशन
फिल्म 'शादी मुबारक' का गाना 'टूटे देह रात रात भर' इन दिनों यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। गाने की शुरुआत आम्रपाली दुबे की हॉट अंगड़ाई से होती है, जो फैंस को बिल्कुल घायल कर देती है।
इस गाने में उनके साथ हैं भोजपुरी सिनेमा के स्टार अरविंद अकेला 'कल्लू', जिनकी और आम्रपाली की केमिस्ट्री वाकई गज़ब की लग रही है।
किसने गाया है ये गाना और क्या है इसकी खासियत?
इस गाने को अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका सिंह ने। गाने के बोल लिखे हैं श्याम देहाती, जो हमेशा अपने दिल को छू लेने वाले लिरिक्स के लिए जाने जाते हैं। वहीं इसका संगीत तैयार किया है ओम झा ने, जो गाने को और भी कर्णप्रिय बनाता है।
फिल्म 'शादी मुबारक' की पूरी स्टारकास्ट भी है शानदार
इस फिल्म का निर्देशन आनंद सिंह ने किया है और कहानी भी श्याम देहाती की ही कलम से निकली है। स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स की जिम्मेदारी निभाई है अरविंद तिवारी ने।
फिल्म में आम्रपाली दुबे और अरविंद कल्लू के अलावा विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, विजया लक्ष्मी, सोनू पांडे, स्वीटी सिंह, ऋतु चौहान, सोना पांडे और अन्य कई कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
गाने को देखकर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर शेयर कर रहे हैं।
आम्रपाली का यह अंदाज़ लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। गाने का लोकेशन, सिनेमेटोग्राफी और रोमांटिक टच इसे और भी खास बनाता है।