Doonhorizon

Bhojpuri Song: निरहुआ और काजल की जबरदस्त केमिस्ट्री ने फिर जीता दिल ,जोड़ी ने मचाया धमाल

Bhojpuri Song: दिनेश लाल यादव निरहुआ और काजल राघवानी का भोजपुरी गाना ‘चपा चपा चाचा जान कर ना जियां’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिए गाने से जुड़ी खास बातें।
Bhojpuri Song: निरहुआ और काजल की जबरदस्त केमिस्ट्री ने फिर जीता दिल ,जोड़ी ने मचाया धमाल
Bhojpuri Song: निरहुआ और काजल की जबरदस्त केमिस्ट्री ने फिर जीता दिल ,जोड़ी ने मचाया धमाल

Bhojpuri Song : भोजपुरी के मशहूर गायक और दमदार अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ बिहार और यूपी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में उनके चाहने वालों की तादाद है। निरहुआ ने अपनी शानदार फिल्मों और गानों से दर्शकों का दिल जीता है।

उनकी जोड़ी आम्रपाली दुबे के साथ काफी पसंद की जाती है, लेकिन इस बार वह एक पुराने गाने के चलते सुर्खियों में हैं।

निरहुआ और काजल राघवानी की जबरदस्त केमिस्ट्री

फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ का गाना ‘चपा चपा चाचा जान कर ना जियां’ सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल हो गया है। इस गाने में निरहुआ और काजल राघवानी की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है।

वीडियो में काजल राघवानी निरहुआ का पीछा करती दिख रही हैं, जबकि निरहुआ उनसे दूर भागने की कोशिश कर रहे हैं। गाने का यह दिलचस्प अंदाज दर्शकों को खूब भा रहा है।

गाने का देसी अंदाज दर्शकों को कर रहा है आकर्षित

इस गाने को निरहुआ और काजल राघवानी ने पूरी तरह से देसी अंदाज में फिल्माया है। वीडियो में काजल सफेद सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं निरहुआ कुर्ता और जींस में किसी राजा की तरह नजर आ रहे हैं।

गाने में उनकी केमिस्ट्री और मस्ती दर्शकों को खूब लुभा रही है।

मिल रहा है जबरदस्त रिस्पॉन्स

यूट्यूब चैनल ‘WWR Hamaar Bhojpuriya’ पर इस गाने को शेयर किया गया है। अब तक इस गाने के वीडियो को 3.8 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस इसे खूब एन्जॉय कर रहे हैं और इस पर लगातार प्यार बरसा रहे हैं।

गाने के पीछे की टीम

‘चप्पा चप्पा चाचा जान कर ना जिया’ गाने को कल्पना, रजनीश मिश्रा और खुशबू जैन ने गाया है। इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक राजेश-रजनीश की जोड़ी ने दिया है।

यह गाना निरहुआ और काजल राघवानी की यादगार परफॉर्मेंस की वजह से आज भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है।

Share this story