Nidhi Jha Bhojpuri Songs : निधि झा और प्रदीप पांडेय की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस को किया दीवाना, गाने ने इंटरनेट पर लगाई आग
Nidhi Jha Bhojpuri Songs : भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा और प्रदीप पांडेय चिंटू का सुपरहिट गाना 'रतिया में चोली खोले' एक बार फिर वायरल हो रहा है। इस गाने की केमिस्ट्री और रोमांस ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

Nidhi Jha Bhojpuri Songs : भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट अदाकारा निधि झा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका एक पुराना गाना 'रतिया में चोली खोले' इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
रोमांटिक अंदाज और शानदार केमिस्ट्री के चलते यह वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है। इस गाने में निधि झा और भोजपुरी सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू की जोड़ी ने ऐसा जलवा बिखेरा कि फैंस के पसीने छूट गए।
निधि झा का भोजपुरी इंडस्ट्री में सफर
टीवी की दुनिया से पहचान बनाने वाली निधि झा ने 'बालिका वधू', 'सपने सुहाने लड़कपन के' और 'बेइंतहा' जैसे मशहूर शोज़ में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।
लेकिन साल 2016 में जब उन्होंने 'गदर' फिल्म से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा, तो उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई। बीते कुछ सालों में निधि झा ने कई हिट फिल्मों और गानों से अपनी खास जगह बना ली है।
उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ खूब पसंद की जाती है। दोनों की जोड़ी 'ट्रक ड्राइवर 2' में भी नजर आई थी, जिसने दर्शकों को खासा प्रभावित किया। इसी फिल्म का सुपरहिट गाना 'रतिया में चोली खोले' एक बार फिर से चर्चा में है।
'रतिया में चोली खोले' गाना क्यों हो रहा है वायरल?
2017 में वेब म्यूजिक चैनल पर रिलीज हुए इस गाने ने अब तक 1.6 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ बटोर लिए हैं। इसका रोमांटिक अंदाज और बोल्ड अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
गाने को अपनी आवाज़ दी है इंदु सोनी और प्रदीप पांडेय चिंटू ने, जबकि इसके बोल लिखे हैं श्याम देहाती ने। शानदार म्यूजिक छोटे बाबा के कंपोज़िशन में तैयार हुआ है, जो इसे और भी कर्णप्रिय बनाता है।
निधि झा की आने वाली फिल्में
निधि झा की लोकप्रियता सिर्फ इस गाने तक सीमित नहीं है। वह जल्द ही कई नई भोजपुरी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। उनके फैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर फिर से देखने के लिए बेताब हैं।