Bhojpuri Dance : बंद कमरे में अक्षरा-पवन का जबरदस्त रोमांस, इंटरनेट पर मचाया तहलका

Bhojpuri Dance : भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित और फेवरेट जोड़ियों में से एक अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक बार फिर साथ नजर आए हैं।
इन दोनों की केमिस्ट्री हमेशा से ही दर्शकों को दीवाना बना देती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। इनका नया गाना ‘लॉकर में जवानी’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
गाने में दिखा जबरदस्त रोमांस और बोल्डनेस का तड़का
‘लॉकर में जवानी’ में अक्षरा सिंह का बोल्ड अंदाज और पवन सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री देखने लायक है। अक्षरा ने इस गाने में अपने डांस मूव्स और एक्सप्रेशन्स से फैंस को एक बार फिर अपना दीवाना बना दिया है।
वहीं पवन सिंह भी अपने अंदाज से गाने में जान फूंकते नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं।
सोशल मीडिया पर हो रही जमकर चर्चा
अक्षरा सिंह के फैंस तो उनके इस बोल्ड लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फैंस उनके इस नए लुक की तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स शेयर कर रहे हैं।
पवन सिंह और अक्षरा की इस जबरदस्त कैमिस्ट्री को देखकर लोग फिर से इन दोनों को एक साथ फिल्म में देखने की डिमांड कर रहे हैं।
हालांकि, कुछ वक्त पहले दोनों सितारों के बीच अनबन की खबरें भी सामने आई थीं, जिससे फैंस काफी निराश हो गए थे।
लेकिन अब इनका साथ आना दर्शकों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। एक बार फिर से इनकी जोड़ी स्क्रीन पर धमाल मचा रही है और यह गाना इसका बेहतरीन उदाहरण है।
अक्षरा सिंह की खेसारी लाल के साथ भी सुपरहिट केमिस्ट्री
पवन सिंह के अलावा अक्षरा सिंह की खेसारी लाल यादव के साथ भी जोड़ी दर्शकों को खूब भाती है। दोनों के गाने अक्सर मिलियन व्यूज़ पार करते हैं और दर्शक हर बार कुछ नया देखने की उम्मीद रखते हैं।