पांच महीने की बेटी के साथ डांस करती दिखी बिपाशा बसु, देखिये Cute वीडियो

बिपाशा बसु और देवी का वीडियो एक बार फिर बिपाशा ने देवी के साथ अपना प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मां बेटी मुंबई के मौसम का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं।
पांच महीने की बेटी के साथ डांस करती दिखी बिपाशा बसु, देखिये Cute वीडियो 

बिपाशा बसु इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी लाडली के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रही हैं. एक्ट्रेस लगातार अपनी बेटी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती नजर आ रही हैं. एक बार फिर बिपाशा ने देवी के साथ अपना क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मां बेटी मुंबई के मौसम का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'डांस विद देवी, यह आजकल मेरा पसंदीदा काम बन गया है.' इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा, "सबसे प्यारा रिश्ता एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "अपनी खूबसूरत मां के साथ डांस का पहला स्टेप सीख रहा हूं.

एक ने लिखा, नजर ना लगे।मंगलवार को एक्ट्रेस ने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें देवी अपने प्रैम में लेटी नजर आ रही थीं। बिपाशा ने बेटी की नर्सरी को सफेद और हल्के गुलाबी रंग से सजाया है। इसे शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, "अल्टीमेट जॉय।" बता दें, 12 अप्रैल को इस कपल ने अपनी प्यारी देवी का पांच महीने का बर्थडे सेलिब्रेट किया था.

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने 5 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर बेटी देवी के चेहरे का खुलासा किया था। तस्वीरों में देवी 'डैडीज प्रिंसेस' लिखे बेबी पिंक ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही थीं। पहली फोटो में देवी मुस्कुराती हुई नजर आ रही थीं। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने साल 2016 में शादी की थी। अब दोनों पैरंटहुड एन्जॉय कर रहे हैं।

Share this story