सेब का सिरका: सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए इनके दुष्प्रभावों के बारे में

Side Effects Of Apple Cider Vinegar: सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद अगर सेब के सिरके का जरूरत से ज्यादा सेवन कर लिया जाए तो ये लिवर, पेट,आंत, त्वचा, बालों, दिल के रोग और नपुसंकता...
सेब का सिरका: सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए इनके दुष्प्रभावों के बारे में
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली 

वेट लॉस से लेकर सलाद का स्वाद बढ़ाने तक के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार सेब का सिरका एक औषधि की तरह काम करता है। जिसका सीमित मात्रा में सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। बावजूद इसके अगर एप्पल साइडर विनेगर का जरूरत से ज्यादा सेवन कर लिया जाए तो ये फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगता है।

एप्पल साइडर विनेगर साइड इफेक्ट्स

सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद अगर सेब के सिरके का जरूरत से ज्यादा सेवन कर लिया जाए तो ये लिवर, पेट,आंत, त्वचा, बालों, दिल के रोग और नपुसंकता का खतरा पैदा कर सकता है।

हाइपोग्लाइसीमिया

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या रहती है। उन लोगों के लिए सेब के सिरके का ज्यादा सेवन उनकी परेशानी बढ़ा सकता है। अगर आप डायबिटीज की दवा ले रहे हैं, तो सेब का सिरका पीने से बचें। ऐसा करने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा काफी कम सकती है।

शरीर में पोटेशियम की कमी

अगर सेब के सिरके का जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर शरीर में पोटेशियम की मात्रा गिर सकती है। जिससे चक्कर आना, कमजोरी और मसल्स में दर्द की दिक्कत हो सकती है।

हड्डियां बनाएं कमजोर

सेब के सिरके का ज्यादा सेवन हड्डियों से पोटेशियम को अलग करके हड्डियों को कमजोर बना सकता है। इसके ज्यादा सेवन से हड्डियों में मिनरल घनत्व कम हो जाता है। जिससे हड्डियों के संबंधित बीमारियां होने का खतरा कई ज्यादा बढ़ जाता है।

पाचन पर पड़ता है बुरा असर

जरूरत से ज्यादा सेब के सिरके का सेवन पाचन तंत्र को भी प्रभावित कर सकता है। सेब के सिरके का अधिक सेवन करने से पेट में जलन,कब्ज और उल्टी की समस्या हो सकती है। अगर आप सेब के सिरके का सेवन कर रहे हैं तो उसे पानी में डाइल्यूट करना ना भूलें।

दांतों को नुकसान

सेब का सिरका बहुत ज्यादा एसिडिक होने की वजह से दांतों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसका जरूरत से ज्यादा सेवन दांतों की बाहरी परत को हटाकर टूथ सेंसिटिविटी को बढ़ा देता है। जिसकी वजह से दांतों में कैविटी पीलापन देखने को मिल सकता है।

स्किन प्रॉब्लम

जरूरत से ज्यादा एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से स्किन पर साइड इफेक्ट्स नजर आ सकते हैं। इसका जरूरत से ज्यादा सेवन त्वचा पर लाल चकत्, जलन और स्किन इरिटेशन की समस्या पैदा कर सकता है।

Share this story