अरबी के पत्तों की मदद से कण्ट्रोल करें ब्लड प्रेशर और काम करें मोटापा, जानिये कैसे

इसके नियमित सेवन से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से निजात मिल सकती है। आइए जानें क्या है अरबी के पत्तों का सेवन करने के फायदे और सही तरीका।
अरबी के पत्तों की मदद से कण्ट्रोल करें ब्लड प्रेशर और काम करें मोटापा, जानिये कैसे

अरबी की सब्जी का स्वाद तो आपने कई बार चखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी इसके पत्तों की सब्जी बनाकर खाई है। अरबी की सब्जी की ही तरह अरबी के पत्ते भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसके नियमित सेवन से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से निजात मिल सकती है। आइए जानें क्या है अरबी के पत्तों का सेवन करने के फायदे और सही तरीका।

अरबी के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व

अरबी के पत्तों में आयरन, विटामिन-ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण व्यक्ति रोगों से बचाव करने में मदद करते हैं।

अरबी के पत्ते के फायदे

ब्लड प्रेशर- अरबी के पत्तों का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। इसमें मौजूद एंटी-हाइपरटेंसिव गुण तनाव कम करके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

अरबी का पत्ता खाने से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। रोजाना एक कप अरबी के पत्तों का सेवन विटामिन सी की रोजाना की जरूरत को पूरी कर सकता है।

वेट लॉस

अरबी के पत्तों में मौजूद फाइबर शरीर का एनर्जी लेवल अच्छा बनाए रखने के साथ भूख को भी कंट्रोल रखता है। जिससे व्यक्ति को वजन कम करने में मदद मिलती है।

एनीमिया

अरबी के पत्तों में आयरन, फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में अरबी के पत्तों का नियमित सेवन शरीर में खून की कमी को भी पूरा करने में मदद कर सकता है। जिससे एनीमिया की समस्या दूर हो सकती है।

अरबी के पत्तों का सेवन करते समय ना करें ये गलतियां

अरबी के पत्तों को कच्चा खाने से सेहत को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। -अरबी के पत्ते को हमेशा उबालकर या किसी दूसरी सब्जी के साथ मिलाकर अच्छी तरह पकाने के बाद ही खाना चाहिए।

कई बार बरसात के समय अरबी के पत्तों में कीड़े लग जाते हैं। ऐसे में अरबी के पत्तों को अच्छी तरह साफ करके धोने के बाद उबालकर या पकाकर ही खाना चाहिए।

अगर आपको फूड एलर्जी रहती है तो अरबी के पत्ते खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Share this story