बीपी के साथ Weight Loss को करना है कंट्रोल, तो खाएं यह लोंगन फ्रूट; जल्दी दिखेगा असर

इस लोंगन फ्रूट से बढ़ने वाली सूजन को कम किया जा सकता है क्योंकि इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इसको खाने से जख्म जल्दी भर जाते है।
बीपी के साथ Weight Loss को करना है कंट्रोल, तो खाएं यह लोंगन फ्रूट; जल्दी दिखेगा असर 

नई दिल्ली, 09 सितम्बर , 2023 : लीची तो आप सभी ने खाई होगी। लेकिन क्या कभी आपने लोंगन फ्रूट खाया है ? ये दिखने में बिल्कुल लीची (Litchi) जैसा ही लगता है या यूं कह लीजिए इसका जुड़वा भाई है। इसका स्वाद भी लीची के जैसा होता है, यह एक तरह से लीची की ही एक प्रजाति है जो की थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों में पाई जाती है।

हालांकि भारत में भी यह फल आपको खरीदने को मिल जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है इसका सेवन करने से कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसके पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल जैसे गुण पाएं जाते हैं।

इसके अलावा इनमें कैलोरी और कार्ब्स कम होते हैं, इसमें फाइबर की अधिक मात्रा होती है। यानी ये एक तरह से न्यूट्रीशन वाला फ्रूट है। इसके फायदे के जानकर आप हैरान रह जाएंगे तो चलिए जानते हैं से क्या-क्या फायदा होता है।

Longan Fruit के जानें कई फायदे :

लोंगन फ्रूट खाने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है जो बीपी को कंट्रोल करने में हेल्प करती है। इसमें फाइबर की अधिक मात्रा होने पेट से जुड़ी हुई परेशानी भी कंट्रोल में रहती है।

इससे मल को त्यागने में आसानी होती है यानी पेट में होने वाली ऐंठन, कब्ज और दस्त की परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है। इस फ्रूट में विटामिन सी होने से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। जो फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभाव से बचाता है

इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने में हेल्प करते है। वहीं इस लोंगन फ्रूट से बढ़ने वाली सूजन को कम किया जा सकता है क्योंकि इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इसको खाने से जख्म जल्दी भर जाते है।

इसके अलावा आप इसके सेवन से वेट लॉस भी कर सकते हैं। इस फ्रूट में कैलोरी की ज्यादा मात्रा होती है जो फैट को जीरो कर देता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर होने से बार-बार भूख लगने से भी राहत दिलाता है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अगर आपको सेक्स से संबंधी कोई दिक्कत है तो इससे दूर किया जा सकता है। ये महिला और पुरुष दोनों में सेक्स की इच्छाओं को बढ़ाने में मदद करता है।

Share this story