Funny Jokes: जब लड़का सपरिवार लड़की देखने पहुंचा, तो लड़का बोला...

Funny Jokes: बीते सालों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। 
Funny Jokes: जब लड़का सपरिवार लड़की देखने पहुंचा, तो लड़का बोला...
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Jokes No:1

नेपाली नौकर मालिक के पास गया और 
बोला शाबजी- सीरीया का बाशाह मर गया!
मालिक बड़ा खुश हुआ चलो आईएसआईएस का खात्मा हुआ
फिर उसने टीवी चैनल देखा किसी न्यूज़ में ऐसी कोई खबर नहीं थी
एक घंटे बाद वह अपने बगीचे में गया और
वहा पता चला कि वो कह रहा था कि चिड़िया का बच्चा मर गया!
मलिका का हुआ मोए-मोए

Jokes No:2

लड़का सपरिवार लड़की देखने पहुंचा
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी
लड़की वालों ने कहा- हमारी लड़की की आवाज तो कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और
स्वभाव में से तो गाय है।
तभी लड़का बोल पड़ा- जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी है!

Jokes No:3

पति और पत्नी का जोरदार झगड़ा हो रहा था
पति गुस्से से बोला- तेरी जैसी 50 मिलेंगी।
पत्नी हंस कर बोली- अभी भी मेरी जैसी ही चाहिए!

Jokes No:4

पत्नी (सहेली से)- तुम्हारी दिल्ली की यात्रा कैसी रही?
सहेली- अरे क्या बताऊं यार?
रास्ते में मेरे पति पानी लेने उतरे और 
गाड़ी चलने लगी और वह स्टेशन पर ही रह गए
पत्नी (सहेली से)- तुम्हारी पीड़ा में समझ सकती हूं
तुम्हें इस लंबे सफर में प्यासा ही रहना पड़ा

Jokes No:5

एक रात एक घर में चोर घुस आया।
खटपट सुनकर मालिक की आँख खुल गई।
मालिक- कौन है?
चोर- म्याऊं।
मालिक- कौन है?
चोर- म्याऊं।
मालिक- कौन है?
चोर- अबे साले, बिल्ली हूं बिल्ली

Share this story