Funny Jokes: पत्नी (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कब से वेट कर रही हूं??

हंसने से हमारा मन बेहद प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन हम जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं।
इसलिए हम आपको हंसाने और दिनभर थकान दूर करने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर।
1. मम्मी - पेपर कैसा था?
बेटा - पतला सा था, सफेद रंग का।
मम्मी - मेरा मतलब है कि पेपर कैसा हुआ?
बेटा - फिफ्टी- फिफ्टी।
मम्मी - मैं समझी नहीं?
बेटा - जो पेपर मे लिखा था वह मेरी समझ में नहीं आया।
मैंने जो कापी में लिखा है, वह जांचने वाले की समझ में नहीं आएगा।
2. मंदिर में संता- हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो?
भगवान- क्यों खाली हाथ आये। नारियल केला और सेब नहीं लाए?
संता- भगवान जी आप कर्म करो,
फल की चिंता मत करो!
3. पत्नी (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कब से वेट कर रही हूं??
पति- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था..!
पत्नी- अच्छा क्या खाया?
पति- गालियां…!!
4. पति- दुनिया का सबसे बेहतरीन सिंगर कौन है?
पत्नी- नहीं तुम बताओ?
पति- “मच्छर” है..!!
पत्नी- कैसे..??
पति- उसका गाना किसी को पसंद आए या ना आए पर ताली सबको बजानी पड़ती है…!!!!
5. पत्नी धूप में बैठकर मूंगफली खा रही थी
पति- मुझे भी दो ना मूंगफली
पत्नी ने एक मूंगफली दे दी
पति- बस एक
पत्नी- और खा के क्या करोगे बाकी सबका स्वाद भी ऐसा ही है।