Hindi Jokes: पति-पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

जिस तरह किसी इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह हंसना भी बहुत जरूरी है। अगर आप मानिसक तनाव और चिंता से हमेशा के लिए छुटकारा चाहते हैं, तो आपके लिए हंसना बहुत जरूरी है।
Hindi Jokes: पति-पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

बुरे समय में भी हमें हंसना चाहिए, जिससे हम मानसिक तनाव और चिंता से बच सकते हैं। कितना भी बुरा समय क्यों न हो हंसते रहने से वो भी जल्द बीत जाता है। हंसने के लिए किसी खास चीज की जरूरत नहीं होती है।

लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

1. बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ..!!
बाप- थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए..!
बेटी- पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रख के गई है...!!!
पिता बेहोश...

2. संता और बंता बता करते हुए
संता- यार कल रात घर देर से पहुंचा, बेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नही!
पूरी रात सड़क पर गुजारी 
बंता- फिर सुबह बीवी की खबर ली की नहीं?
संता....नही यार, सबेरे दारू उतरी तो याद आया, अभी तो मेरी शादी ही नही हुई है,
और चाबी तो जेब मे थी!

3. संता की अपने मास्टर से खूब हुयी लड़ाई।
मास्टर ने की फिर संता की खूब पिटाई।
संता का खून खौल उठा।
वो जा पहुंचा कब्रिस्तान और,
मास्टर की फोटो पर माला टांग कर लिख आया –
COMING SOON This Great Person!

4. लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या?
चिंटू के घर वाले- जी बिलकुल पीता है और रोज पीता है।
लड़की वाले- इसका मतलब अच्छा कमाता है, हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का।
रिश्ता वही, सोच नई।

5. पति-पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था...
पंजाब मेल- पति भाग कर गाड़ी में चढ़ गया।
बीवी से बोला- जब पंजाब फीमेल आये तो तू भी चढ़ जाना

Share this story

Around The Web