Viral Jokes: संता (बीवी से)- ये कैसी फोटो ली है तुमने, पीछे बंदर आ गया

मानसिक तनाव की वजह से इंसान कई बीमारियों का शिकार हो सकता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि वह प्रसन्न रहे। अगर आफ प्रसन्न रहते हैं, तो कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। आपको को हंसाने में जोक्स बड़ी भूमिका निभाते हैं।
इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला।
1. पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...!
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में... आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में'
रसोई में से बीवी की आवाज आई -घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!
2. संता (बीवी से)- ये कैसी फोटो ली है तुमने, पीछे बंदर आ गया
मुझे इंस्टाग्राम पर डालनी थी
बीवी- (कॉफी पीते हुए) - अरे तो इसमें क्या दिक्कत है, तुम लिख दो कि मैं आगे वाला हूं
3. डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
सोनू- पहले तो बहुत रोया,
फिर आसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है...?
सकते में डॉक्टर
4. दो दोस्त पार्क में बैठकर आपस में बात करते हुए...
राम- इंसान का दिमाग 24 घंटे काम करता है और बस दो बार ही बंद होता है।
श्याम- कब-कब...?
राम- पहला एग्जाम के समय और दूसरा बीवी पसंद करते समय।
5. मोनू- डॉक्टर साहब 2 साल पहले मुझे बुखार आया था तो आपने नहाने के लिये मना किया था !!!
डॉक्टर- तो अब क्या?
मोनू- आज इधर से गुजर रहा था तो सोचा कि पूछता चलू ..”अब नहा लूं क्या” ??