Beauty Tips : नेचुरल शुगर स्क्रब से पाएं बेदाग और स्मूद स्किन, अभी आजमाएं

Beauty Tips : हमारी स्किन पर छोटे-छोटे बाल और बंप्स होना आम बात है। ये न सिर्फ दिखने में भद्दे लगते हैं, बल्कि हाथ-पैरों की खूबसूरती को भी कम कर देते हैं। खासकर वैक्सिंग के बाद उगने वाले इनग्रोन हेयर स्किन को खुरदुरा और सख्त बना देते हैं।
अगर आप भी इन छोटे बंप्स और इनग्रोन हेयर से परेशान हैं और अपनी स्किन को सॉफ्ट व स्मूद बनाना चाहती हैं, तो महंगे बॉडी स्क्रब खरीदने की जरूरत नहीं।
घर में ही बना यह शुगर स्क्रब आपकी स्किन को निखार देगा। आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का आसान तरीका।
क्यों खास है शुगर स्क्रब?
हाथ-पैर, कोहनी और घुटनों पर अक्सर छोटे-छोटे दाने या इनग्रोन हेयर नजर आते हैं, जो स्किन को रूखा और खुरदुरा बना देते हैं। चीनी से बना यह स्क्रब न सिर्फ डेड स्किन को हटाता है, बल्कि स्किन को मुलायम भी बनाता है।
रोजाना इसका इस्तेमाल करने से स्किन की खूबसूरती बरकरार रहती है और स्ट्रॉबेरी लेग्स जैसी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। यह नुस्खा सस्ता, आसान और पूरी तरह प्राकृतिक है।
शुगर बॉडी स्क्रब बनाने का तरीका
इस घरेलू स्क्रब को बनाने के लिए आपको सिर्फ चार साधारण चीजें चाहिए। सबसे पहले चीनी को हल्का दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि इसे बारीक पाउडर जैसा नहीं करना है।
अब इसमें नींबू का रस, थोड़ा सा बेसन और नारियल का तेल मिलाएं। इन सबको अच्छे से मिक्स कर लें। आपका होममेड शुगर स्क्रब तैयार है।
स्क्रब का इस्तेमाल कैसे करें?
रोजाना नहाने से पहले इस शुगर स्क्रब को स्किन पर हल्के हाथों से लगाएं। गोल-गोल मसाज करते हुए इसे कुछ मिनट तक रगड़ें। इसके बाद पानी से स्किन को अच्छे से धो लें।
कुछ ही दिनों में आपको अपनी स्किन में फर्क नजर आएगा। छोटे-छोटे कड़े दाने गायब हो जाएंगे और इनग्रोन हेयर की समस्या भी खत्म हो जाएगी। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट, स्मूद और चमकदार बन जाएगी।
सॉफ्ट स्किन का राज
यह शुगर स्क्रब न सिर्फ स्किन को एक्सफोलिएट करता है, बल्कि नारियल तेल की वजह से इसे मॉइश्चराइज भी करता है। नींबू का रस स्किन को साफ करता है और बेसन अतिरिक्त तेल को सोख लेता है।
इस नुस्खे को नियमित रूप से अपनाने से आपको वैक्सिंग के बाद की परेशानियों से भी राहत मिलेगी। तो देर किस बात की? आज से ही इस आसान तरीके को अपनाएं और अपनी स्किन को नया निखार दें।