Ganesh Chaturthi 2023: भगवान गणेश के लिए तैयार करना है टेस्टी खाना तो झट से बनाएं ये 5 मिठाई

परिवार के सभी सदस्य मिलकर बप्पा की पूजा करते हैं और भगवान गणेश के लिए टेस्टी खाना तैयार करते हैं। चतुर्थी के दिन आप घर पर मिठाई तैयार करना चाहती हैं तो इन 5 स्वीट डिश को बना सकती है। 

Ganesh Chaturthi 2023: भगवान गणेश के लिए तैयार करना है टेस्टी खाना तो झट से बनाएं ये 5 मिठाई

नई दिल्ली, 20 सितम्बर, 2023 : गणेश चतुर्थी का जश्न पूरे भारत देश में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। इस खास दिन पर बप्पा के आगमन के बाद से घर में उत्सव का माहौल होता है।

इस दौरान परिवार के सभी सदस्य मिलकर बप्पा की पूजा करते हैं और भगवान गणेश के लिए टेस्टी खाना तैयार करते हैं। चतुर्थी के दिन आप घर पर मिठाई तैयार करना चाहती हैं तो इन स्वीट डिश को बना सकती है। 

गुलाब जामुन

गुलाब जामुन का स्वाद हर भारतीय ने चखा होगा। कुछ लोगों को ये काफी ज्यादा पसंद भी होता है। चाशनी में डूबे हुए नरम, रसीले और बेहद टेस्टी गुलाब जामुन को खोया, पनीर के साथ तैयार किया जाता है। इसे घर में फटाफट तैयार कर सकते हैं। 

जलेबी 

पतली-पतली मीठी और क्रिस्पी जलेबी का स्वाद काफी अच्छा लगता है। इसे बनाने के लिए फर्मेंटेड मैदा के घोल का इस्तेमाल किया जाता है। आप घर में भी आसानी से जलेबी बना सकते हैं। 

फ्रूट कस्टर्ड 

बप्पा को भोग में फ्रूट कस्टर्ड का भोग लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए कस्टर्ड पाउडर को दूध में मिलाया जाता है। जब उबालने पर दूध गाढ़ा हो जाए तो इसे ठंडा करके इसमें खूब फल डाले जाते हैं।

श्रीखंड 

ये एक बेहद टेस्टी मिठाई है, जिसे भारतीय लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इसे छाने हुए दही, केसर और इलायची के साथ बनाया जाता है। मिठास के लिए इसमें शक्कर मिलाई जाती है।

Share this story

Around The Web