घर लाएं फेंगशुई हाथी, दूर हो जाएंगी आपकी सारी परेशानियां

फेंगशुई शास्त्र में हाथी की मूर्ति को खरीदने और रखने से जुड़े कुछ नियम बताए गए है जिनका पालन करना जरूरी होता है तभी आपको इसके शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है आपको बता दें कि कभी भी काले रंग के हाथी की प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए ।
घर लाएं फेंगशुई हाथी, दूर हो जाएंगी आपकी सारी परेशानियां

वास्तुशास्त्र की तरह ही फेंगशुईशास्त्र में भी मनुष्य जीवन को सुखद और सफल बनाने के लिए कई तरह के उपाय और तरीके बताए गए है फेंगशुई शास्त्र के अनुसार घर में रखी चीजों का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है।

वही इसमें कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जो जीवन में सकारात्मकता लेकर आती है इनमें से ही एक चीज़ है हाथी की प्रतिमा। हिंदू धर्म और शास्त्रों में हाथी को शुभता का प्रतीक माना गया है।

हाथी की प्रतिमा को घर में सही दिशा और स्थान पर स्थापित करने से माता लक्ष्मी का घर में वास बना रहता है और सुख शांति व सकारात्मक में वृद्धि होती है फेंगशुई हाथी को सफलता का भी प्रतीक माना जाता है।

इसे घर और कार्यक्षेत्र में रखने से इच्छाएं पूरी होती है और चारों सकारात्मकता बनी रहती है तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा फेंगशुई हाथी से जुड़े नियम बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

जानिए फेंगशुई हाथी से जुड़े नियम :

फेंगशुई शास्त्र में हाथी की मूर्ति को खरीदने और रखने से जुड़े कुछ नियम बताए गए है जिनका पालन करना जरूरी होता है तभी आपको इसके शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है आपको बता दें कि कभी भी काले रंग के हाथी की प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए ।

माना जाता है कि इस रंग का हाथी शुभ फल नहीं प्रदान करता है वहीं फेंगशुई के अनुसार आप सफेद रंग का हाथी घर ला सकते हैं इससे घर परिवार का माहौल अच्छा होता है और चारों ओर सकारात्मकता का संचार बना रहता है

Share this story

Icon News Hub