Vastu Tips For Money: पैसों की तंगी से है परेशान तो घर की सफ़ाई करते वक्त ध्यान में रखें यह बातें, लक्ष्मी होगी प्रसन्न
हमारे जीवन में साफ़–सफ़ाई का बहुत महत्व है। कहा जाता है कि जिस घर में रोज़ाना साफ–सफाई रहती है, उस घर में मां लक्ष्मी का वास होताहै। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर की सही समय और सही तरीके से सफाई की जाए तो देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर को धन से भर देती हैं।
घर के लोग अपने काम में काफी तरक्की करते हैं, खूब पैसा कमाते हैं। उन्हें समाज में सम्मान और सम्मान मिलता है। घर से तनाव दूर होता हैऔर खुशियां आती हैं।
हर घर में साफ–सफाई के लिए झाड़ू का इस्तेमाल किया जाता है। झाड़ू का धार्मिक महत्व भी काफी है। इससे घर में सुख–समृद्धि आती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में झाडू लगाने की विधि से लेकर उसकी दिशा तक के बारे में बताया गया है। क्योंकि झाड़ू का प्रभाव घर की आर्थिकस्थिति पर पड़ता है।
वास्तु शास्त्र में घर के हर कमरे को सही दिशा में बनाने के साथ ही उसमें सामान रखने और उनके सही इस्तेमाल के बारे में भी बताया गया है।
साथ ही जरूरी कामों को करने का सही समय भी बताया गया है। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहे। इसके लिए सबसे जरूरीहै कि घर साफ–सुथरा रहे।
वास्तु शास्त्र में घर की सफाई का सही तरीका भी बताया गया है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि घर में झाडू लगाने का सही तरीका और समयक्या है। साथ ही वास्तु के अनुसार झाड़ू को किस दिशा में रखना बेहतर माना जाता है
स्वच्छ घर में ही मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में रोजाना सुबह घर के मुख्य दरवाजे से लेकर पूरे घर की सफाई करनी चाहिए।
सुबह ब्रह्म मुहूर्त में कभी भी घर में झाडू न लगाएं। इसके अलावा सूर्यास्त के समय और उसके बाद घर की सफाई न करें। दरअसल, यह समयदेवी लक्ष्मी के घर में आने का है, इसलिए इस समय से पहले घर में झाड़ू लगा दें। मजबूरी में सफाई भी करनी पड़े तो कभी भी कूड़ा बाहर न फेंके।
झाडू में पैर न मारें।